राजनीतिरायगढ़

रायगढ़ – सांसद गोमती साय की प्रेस वार्ता के दौरान विपक्ष की कमजोर भूमिका के सवाल पर भाजपा ने कोरोना को ठहराया जिम्मेदार…..

रायगढ़ – भूपेश सरकार के ढाई बरस पूरा होने पर सरकार की वादाखिलाफी बताने आये वरिष्ठ नेता विधायक नारायण.चंदेल को स्थानीय पत्रकारों के सवालों पर निरुत्तर होना पड़ा। प्रेस वार्ता के बाद पत्रकारों ने पूछा कि बतौर विपक्ष भाजपा की भूमिका आक्रमक होने की बजाय केवल बयान बाजी तक सीमित क्यों हो गई ?


एक बार इस सवाल पर नारायण चंदेल भौचक रह गए फिर सम्भलते हुए कहा कि हमारी संख्या भले ही विधान सभा मे कम हो लेकिंन सरकार जवाब देने में विफल रही है। सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन किये जाने की आवश्यकता स्वीकार करते हुए चंदेल ने कहा कि कोरोना की वजह से सोशल डिस्टेंस पालन आवश्यक था। भीड़ की अनुमति नही होने की वजह से बड़े धरना व आंदोलन नही किये गए। वही स्थानीय भाजपा की निष्क्रियता को लेकर भी पत्रकारों ने सवाल उठाए।


विगत दिनों भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान प्रशासनिक टीम ने पहुँच बकर नोटिस दी वही कल कांग्रेस मूल्य वृद्धि को लेकर जुलूस निकाली इन मामले में स्थानीय भाजपा के मौन पर चंदेल में जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक की कार्यवाही को राजनैतिक दबाव की कार्यवाही निरूपित किया।मोदी सरकाए द्वारा सांसद निधि बन्द किये जाने के सवाल पर स्थानीय सांसद गोमती साय ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान जनहित के बडे कार्यो के लिए यह प्रावधान कुछ समय के लिए बन्द किया गया है। ढाई ढाई बटवारे के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि पूरे देश मे कांग्रेस की स्थिति डूबते-जहाज की तरह है, जिसे सब छोड़ना चाहते है। छग में चल रही इस चर्चा पर कहा कि यह जानकारी मीडिया के जरिये सामने आ रही है। टीएस बाबा के भाजपा ज्वाइन किये जाने के सवाल पर कहा कुछ भी हो सकता है लेकिन यह सम्भवना पुष्टि नही है। स्थानीय भाजपा शराब बंदी हेतु विरोध प्रदर्शन नही किये जाने कें सवाल पर कहा कि कोरोना की वजह से अपने अपने घरों के सामने धरना दिया गया था। भूपेश की सरकार ने गंगा जल की कसम का अपमान किया। जनता इस सरकार माफ नही करेगी। चंदेल ने पूर्ण शराब बंदी की मांग करते हुए कहा कि शराबंदी के खिलाफ भी लड़ाई जारी रहेगी। कांग्रेस सड़क पर उतर कर विरोध कर रही जबकि भाजपा सिर्फ वर्चुवल विरोध तक सीमित हो गई है इस सवाल पर कहा कि भाजपा कोरोना गाइड लाइन का पालन कर रही। स्थानीय भाजपा की निष्क्रियता पर सवाल उठाये गये।


मूल्य वृद्धि पर खाना बंद किये जाने के बृजमोहन के बयान पर भाजपा के समर्थन के सवाल को चन्देल ने वरिष्ठ नेता बताते हुए उनका व्यक्तिगत विचार बताया और यह बयान किसी डिबेट का हिस्सा है।
राइस मिलरो द्वारा चंदा वसूली के मामले में स्थानीय सांसद के सवाल पर कहा कि अनेक घोटालों में भाजपाई मौन क्यो रहे इस सवाल पर कहा कि प्रदेश सरकार दबाव पूर्वक धमका कर चंदा ले रही। ट्रांसफर उद्योग चल रहा है। सब जगह अवैध वसूली चल रही है।


आये दिनों पेट्रोल के मूल्य वृद्धि के सवाल पर गोमती साय ने कहा कि मूल्य अंतराष्ट्रीय बाजार के आधार पर तय होते है। भूपेश सरकार को टैक्स में कमी करनी चाहिए। जबकि पहले भाजपा भी आये दिन पेट्रोल वृद्धि पर यूपीए सरकार को घेरती रही। दोनो सरकार मूल्य वृद्धि के विरोध की राजनीति करती है।
स्थानीय उद्योगों द्वारा यत्र तंत्र फ्लाईऐश डम्प किये जाने की शिकायत कें सवाल पर स्थानीय सांसद ने कहा इस मामले का पुरजोर विरोध किया जाएगा। बतौर उद्योग समिति की सदस्य के नाते ऐसे उद्योगों के खिलाफ विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!