ब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

अवैध रेत परिवहन कर रहे हाइवा को माइनिंग अफसरों ने पकड़ा…बड़ी कार्यवाही के मूड में माइनिंग और पुलिस..

रायगढ़ । जिला मुख्यालय से लगे पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां अवैध रेत का परिवहन करते एक हाइवा को माइनिंग अफसरों ने पकड़ा है। सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो हाइवा का मालिक सत्ता से जुड़े किसी नेता का करीबी बताया जा रहा है जो घरघोड़ा निवासी है, बहरहाल पकड़े गए हाइवा को पूंजीपथरा थाने में खड़ा कराया गया है और माइनिंग विभाग द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है। ऐसे ज्यादातर मामलों में पुलिस को चोरी की धारा के तहत अपराध FIR दर्ज करते देखा है इसलिए आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में भी खनिज विभाग की औपचारिक कार्यवाही के बाद पूंजीपथरा थाना पुलिस भी चोरी का मामला दर्ज कर सकती है…?

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!