रायगढ़

बकाया टैक्स वसूलने खुद फील्ड में उतरे कमिश्नर क्षत्रिय…

रायगढ़। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में अब नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली में तेजी लाई जा रही है। टैक्स जमा करने में दिलचस्पी नहीं दिखाने वाले बड़े बकायदारों की सूची तैयार की जा रही है। वहीं दुकानों से भी किराया वसूली के लिए स्वयं निगम आयुक्त सभी शॉपिंग काम्पलेक्स पहुंच रहे हैं। इस वर्ष 28 करोड़ का लक्ष्य है जिसमें में से अब तक तकरीबन 21 करोड़ रूपए की वसूली की जा चुकी है। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च में राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नगर निगम ने टैक्स एवं दुकान किराया की वसूली में तेजी लाई है। वर्ष 2024 -25 के लिए नगर निगम को 28 करोड़ रूपए के राजस्व वसुली का लक्ष्य दिया गया है।

विगत वर्ष निगम प्रशासन ने लक्ष्य की लगभग 93 प्रतिशत वसूली की थी। इस वर्ष इस आंकड़े में वृद्धि करने के लिए निगम प्रशासन जुटा हुआ है। अब तक लगभग 21 करोड़ रूपये की वसूली ही हो पाई है शेष राजस्व वसूली के लिए नगर निगम की ओर से वार्डों में शिविर लगाने के लिए तैयारी की जा रही है जिसमेंं संपत्ति कर, जल कर, समेकित कर व अन्य टैक्स की वसूली की जावेगी। वहींं बड़े बकायदारों की सूची भी तैयार की जा रही है, जिसके बाद उन्हें नोटिस दी जाएगी। इसके अलावा निगम की दुकानों का बकाया किराया वसुली में कड़ाई की जा रही है। नगर निगम आयुक्त ब्रजेश सिंह क्षत्रिय स्वयं नगर निगम के शॉपिंग काम्पलेक्स पहुंच कर लंबे समय से किराया जमा नहीं करने वालों से मौके पर ही किराया जमा कराने की कार्रवाई कर रहे हैं। 


क्या कहते हैं आयुक्त 

राजस्व वसुली के लिए पहले एक लाख से अधिक के बकायदारों को नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही शॉपिंंग काम्पलेक्स में दुकानों का किराया तथा माल व बड़े होटलों केे बकाया टैक्स वसूली पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं इस बात का प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है कि आम आदमी अपने बकाया टैक्स की राशि ऑनलाईन या फिर निगम कार्यालय में आकर टैक्स जमा करें।

– ब्रजेश सिंंह क्षत्रिय, आयुक्त, नगर निगम

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!