रायगढ़ में सिस्टम पर हावी होते गुंडे..! तीन दिन पूर्व गरीब आदिवासी के घर को बुलडोजर से ढहाया.. घर से घसीटकर कर आदिवासी युवकों और महिलाओं से मारपीट.. गोपाल और निखिल अग्रवाल के भाड़े के गुंडों ने दिया वारदात को अंजाम…

रायगढ़। रायगढ़ में बीते कुछ महीनों से सड़क छाप गुंडों के हौसले फिर से बुलंद होते नजर आ रहे है। लगभग हर दूसरे तीसरे दिन शहर के किसी न किसी इलाके में इन गुंडा तत्वों के द्वारा दहशतगर्दी मचाने की घटना सामने आ रही है। ऐसा ही कुछ इस मर्तबे दो दिन पहले शहर के गोपाल अग्रवाल और निखिल अग्रवाल द्वारा अपने भाड़े के गुंडों के दम पर शहर से लगे धनागर गांव में किया गया है।
https://youtube.com/shorts/r2VVBZ7n9OU?si=QU5FgCOXmBLulb_F
जहां इन दोनों रसूखदारों ने शहर के पेशेवर गुंडों की मदद से न सिर्फ गरीब आदिवासी का मकान को बुलडोजर से ढहाया गया है बल्कि मकान पर बुलडोजर चलाने के पहले शहर के इन पेशेवर गुंडों द्वारा गांव में जमकर दहशतगर्दी भी मचाई गई है गरीब आदिवासी युवकों और महिलाओं को घर से घसीटकर निकाला गया फिर उनके साथ सरेआम मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया है वारदात के शिकायत पीड़ित परिवार द्वारा मामले की औपचारिक शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक को की गई है।



इस मामले में सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो पीड़ित परिवार की शिकायत पर दोनों रसूखदारों सहित वारदात को अंजाम देने वाले पेशेवर गुंडों पर कानून सम्मत धाराओं में FIR दर्ज किया जा सकता है….?




