प्रेस-विज्ञप्तिरायगढ़

रायगढ़ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन का हुआ गठन…गौतम चौधरी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में अत्यंत उत्साह का माहौल है। रायगढ़ जिले के हैंडबॉल खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी उत्तम इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली रायगढ़ में दिनांक 13.9.2025 दिन शनिवार को हैंडबॉल एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार रायगढ़ जिला एग्जीक्यूटिव कमिटी मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में रायगढ़ जिले के लिए हैंडबॉल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हैंडबॉल रायगढ़ एसोसिएशन का गठन किया गया। उक्त बैठक में श्री आशीष पांडे, प्रेसिडेंट हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़, श्री प्रिंस मिश्रा,सेक्रेटरी हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़, उत्तम एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमेन श्री गौतम चौधरी, श्री अश्मित यादव स्टेट बॉडी मेंबर, श्री धनराज महतो सीनियर हैंडबॉल प्लेयर इंडिया, श्री सौदागर चौहान स्पोर्ट इंचार्ज उत्तम मेमोरियल कॉलेज, श्री रजनीश कुमार सिंह स्पोर्ट इंचार्ज उत्तम मेमोरियल कॉलेज, श्री लल्लू राम प्रधान स्पोर्ट इंचार्ज किरोड़ीमल शासकीय कॉलेज रायगढ़, श्री तुषार मिश्रा स्टेट बॉडी मेंबर , श्री अनाथ माहथा सहायक प्राध्यापक उत्तम मेमोरियल कॉलेज, श्री सोमेश साहू स्पोर्ट इंचार्ज उत्तम इंटरनेशनल स्कूल, श्री अंकित शर्मा की गरिमा में उपस्थिति रही।

उक्त बैठक में सर्वसम्मति से निर्विरोध रूप से हैंडबॉल रायगढ़ स्टेशन का गठन हुआ जिसमें श्री गौतम चौधरी जी को प्रेसिडेंट तथा श्री तुषार मिश्रा को सेक्रेटरी श्री अंकित शर्मा को जॉइंट सेक्रेटरी एवं श्री रजनीश कुमार सिंह को ट्रेजर के रूप में चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष श्री गौतम चौधरी जी ने कहा कि रायगढ़ के युवा अब हैंडबॉल में भी अपना करियर आगे बढ़ा सकते हैं हम युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!