रायगढ़

भाजपा नेता विकास केडिया की अगुवाई में आज लगातार पांचवे दिन भी भाजपा-कार्यकर्ताओ ने शहर में मांगा माइक्रो-डोनेशन..
आम लोगों में भी माइक्रो-डोनेशन को लेकर नज़र आ रहा है जबरदस्त उत्साह..भाजपा नेता मंजूल दीक्षित व रत्थू गुप्ता की भी रही खास मौजूदगी…

रायगढ़ – भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों से पाँच रुपये से लेकर 1000 रुपये तक कि राशि चंदे के रूप में ली जा रही हैं। इसी माइक्रो डोनेशन मुहिम को रायगढ़ के भाजपा नेता विकास केड़िया की अगुवाई में पूरे शहर में एक कैम्पेन के रूप में बीतें हफ्ते से चलाया जा रहा है। आज इसी कड़ी में कैम्पेन के पांचवे दिन में भाजपा नेता विकास केडिया की कुशल अगुवाई में ढिमरापुर चौक से लेकर केवड़ाबाड़ी क्षेत्र के जोहल पैलेस चौक तक अभियान चलाया गया।

इस अभियान को लेकर जब हमारे सँवाददाता ने भाजपा नेता विकास केड़िया से बात की तो उन्होंने बताया कि माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत नमो-ऐप के माध्यम से शहर के नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से छोटी-छोटी राशि संग्रहित की जा रही है जिससे भारत एवं भाजपा को मजबूत बनाया जा सके और उनके व उनके साथियों द्वारा कोशिश की जा रही हैं कि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक भाजपा की विचारधारा को पहुँचाया जा सकें।

आज के कार्यक्रम में भाजपा नेता मंजुल दीक्षित एवं भाजपा जिला मंत्री रथू गुप्ता की विशेष मौजूदगी के साथ-साथ भाजपा नगर महामंत्री डिग्रीलाल साहू,अजा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सावन चौहान,भाजयुमो जिला मंत्री प्रशांत कुमार सिंह,
अ जा मोर्चा उपाध्यक्ष भाजपा शशिभूषण चौहान एवं सुरेन्द्र बघेल,मेघा जाटवर,गीता दास,गौरव गोयल,तेज सिंह गहलोत,भुनेश्वर साहू,बबलू गुप्ता,प्रेम लाल खांडेल,लक्ष्मण यादव,अल्फ संख्या मोर्चा नगर अध्यक्ष हैदर खान, अल्फ संख्या रायगढ़ दक्षिण उपाध्यक्ष रितेश जैन,अमित खूंटे,योगेश बघेल, अभय राम,अनीश सिंह, देवेंद्र चक्रधारी, ऐश्वर्य देव सिंग मौजूद रहे।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!