अफ़ीम के बाद शहर में विदेशी नशे OG के रेगुलर आमद व गैर कानूनी बिक्री की खबर : सूत्र। शहर के सफेदपोश युवकों की संलिप्तता की जनचर्चा.. सरप्राइज़ RAID से हो सकता है बड़े ड्रग रैकेट का खुलासा….?

रायगढ़। इन दिनों समूचे छत्तीसगढ़ राज्य सहित रायगढ़ जिले में गैर कानूनी ढंग से की जा रही अफ़ीम की खेती की खबर सुर्खियों में बनी हुई है जो राज्य की विष्णुदेव सरकार सहित स्थानीय प्रशासन के लिए चिंता का बड़ा सबब हो सकता है..? हालांकि स्थानीय स्तर पर अब तक सामने आए अफीम की खेती के तीनों मामले में रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मामले में संलिप्त लगभग सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एनडीपीएस के सुसंगत धाराओं के तहत अपराध भी पंजीबद्ध कर लिया है।
इन सब के बीच हमें हमारे सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है वह बेहद परेशान करने वाली है क्योंकि उसके मुताबिक शहर में संभ्रांत परिवार से संबंध रखने वाले युवाओं का एक वर्ग इन दिनों विदेशी नशे के लत में पड़ चुका है और जिसकी सप्लाई प्रारंभिक स्तर पर राजधानी रायपुर से होने की जानकारी मिल रही है वही कुछ सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो शहर के मध्य क्षेत्र में रहने वाले एक सफेदपोश कारोबारी के युवा बेटे के द्वारा विदेशी ड्रग का कारोबार किया जा रहा है जिसे वो थाईलैंड , इंडोनेशिया व मलेशिया जैसे दूसरे देशों से लाकर यहां के लोकल ग्राहकों जिसमें ज्यादातर शहर के संभ्रांत परिवारों से जुड़े युवा है को मनमानी कीमत पर उपलब्ध करा रहा है… बताया जा रहा है विदेशी नशे के अवैध कारोबार में उक्त युवा कारोबारी लगभग 2 सालों से लिप्त है। हालांकि बतौर एक जिम्मेदार वेब न्यूज पोर्टल हम ऐसी किसी भी जानकारी की पुष्टि नही करते है लेकिन इतना जरूर कहना चाहेंगे कि अगर इस जानकारी में तनिक भी सच्चाई है तो यह स्थानीय पुलिस के लिए भविष्य में बहुत बड़ी चिंता का सबब बन सकता है…??




