ब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जा! भगवानपुर रोड में 30 हजार वर्गफीट पर अवैध निर्माण, प्रशासन के संज्ञान में आया मामला… तहसीलदार ने मौके पर भेजी टीम.. कहा सरकारी भूमि पर कब्जा निर्माण होने पर होगी बुलडोजर कार्यवाही ..

रायगढ़। शहर में शासकीय भूमि पर कब्जे का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां भगवानपुर रोड स्थित खसरा नंबर 134 की करोड़ों रुपए मूल्य की जमीन पर धड़ल्ले से अवैध निर्माण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लगभग 30 हजार वर्गफीट जमीन पर गणेश लकड़ी टाल संचालक द्वारा कब्जा कर व्यावसायिक उपयोग के लिए निर्माण कार्य किया जा रहा है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह जमीन शासकीय अभिलेखों में दर्ज है, इसके बावजूद यहां लंबे समय से अतिक्रमण कर निर्माण किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि निर्माण कार्य खुलेआम जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग—नगर निगम और राजस्व अमला—अब तक निष्क्रिय बने हुए हैं।

तहसीलदार के संज्ञान में आया मामला 

मामले में जब हमारे संवाददाता ने रायगढ़ तहसीलदार शिव डनसेना से बात की तो उन्होंने बताया कि आज ही उनके संज्ञान में मीडिया के माध्यम से यह मामला संज्ञान में आया है और उनके द्वारा त्वरित एक्शन लेते हुए राजस्व की एक टीम मौके पर भेजी गई है अगर सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा अथवा निर्माण पाया जाएगा तो उस पर बुलडोजर कार्यवाही होगी।

स्थानीय लोगों में नाराजगी क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। लोगों का आरोप है कि संरक्षण के अभाव में शासकीय जमीन पर कब्जा करने वालों के हौसले बुलंद हैं।

बड़े नुकसान की आशंका

विशेषज्ञों के मुताबिक, इतनी बड़ी शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि भविष्य में शहरी विकास योजनाओं पर भी असर डाल सकता है। ऐसे में अब सवाल यह भी उठता है कि करोड़ों की शासकीय जमीन पर खुलेआम हो रहे इस अवैध निर्माण पर स्थानीय पटवारी और राजस्व निरीक्षक की चुप्पी की वजह क्या है…?

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!