ब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

आम रास्ते पर कॉलोनाइजर का अवैध कब्जा..मरीजों की आवाजाही हो रही है बाधित , प्रशासन से कार्रवाई की मांग…

रायगढ़। शहर में एक बार फिर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है, जहां एक कॉलोनाइजर द्वारा आम रास्ते पर अतिक्रमण कर उसे निजी पार्किंग में तब्दील कर दिया गया है। इस वजह से न केवल आम जनता को परेशानी हो रही है, बल्कि सामने स्थित एक निजी हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, कॉलोनाइजर अशोक अग्रवाल ने जनसामान्य के आवागमन के लिए निर्धारित मार्ग पर कब्जा कर अपने प्लॉट खरीदारों के वाहनों की पार्किंग बना दी है। इससे रास्ता संकरा हो गया है और अक्सर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। सबसे गंभीर बात यह है कि इस मार्ग के ठीक सामने एक निजी अस्पताल स्थित है, जहां इमरजेंसी के दौरान मरीजों को समय पर एम्बुलेंस से पहुंचने में बाधा उत्पन्न हो रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब भी इस अवैध कब्जे का विरोध किया जाता है, तो कॉलोनाइजर द्वारा गाली-गलौच और मारपीट की स्थिति पैदा कर दी जाती है, जिससे लोग भयभीत हैं और खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर अवैध पार्किंग को हटाया जाए और आम रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और मरीजों की आवाजाही सुचारु रूप से हो सके।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक कार्रवाई करता है और आम जनता को राहत मिल पाती है या नहीं..?

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!