रायगढ़

रेप पीड़िता को धमकी मामले में कांग्रेस नेता अनमोल को मिली जमानत,  पीड़िता को हाईकोर्ट जाने की सलाह

रायगढ़। रेप पीड़िता को धमकी देने के बहुचर्चित मामले में स्थानीय अदालत ने मुख्य आरोपी के कथित साथी युवा कांग्रेस नेता अनमोल अग्रवाल को जमानत दे दी  है। न्यायालय ने सुनवाई के दौरान मुख्य आरोपी के साथी अनमोल अग्रवाल को जमानत का हकदार मानते हुए राहत प्रदान की, वहीं पीड़िता को अपने पक्ष में उच्च न्यायालय का रुख करने की सलाह दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया था कि दुष्कर्म के बाद आरोपियों द्वारा उसे लगातार धमकाया जा रहा था और बयान बदलने का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था ।
सुनवाई के दौरान आरोपियों के वकील ने दलील दी कि उनके मुवक्किल जांच में सहयोग कर रहे हैं और उन्हें जमानत दी जानी चाहिए। वहीं, पीड़िता पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए सुरक्षा और न्याय की मांग की।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपियों को जमानत का पात्र मानते हुए शर्तों के साथ रिहा करने का आदेश दिया। साथ ही, पीड़िता को निर्देश दिया गया कि यदि वह निर्णय से असंतुष्ट है तो उच्च न्यायालय में अपील कर सकती है।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!