अपराधब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

अवैध शराब के बड़े सिंडिकेट पर पुलिस का शिकंजा.. ओडिशा, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश से लाई जा रही थी शराब..नकली होलोग्राम लगाकर रायगढ़ में हो रही थी बिक्री.. शहर के कोतरारोड थाना क्षेत्र का मामला.. विपक्ष से जुड़े एक नेता के बड़े भाई का नाम आ रहा है सामने : सूत्र

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में कोतरा रोड थाना क्षेत्र के धनागर इलाके में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। बताया जा रहा है कि विभिन्न राज्यों से शराब मंगाकर उस पर नकली होलोग्राम चस्पा किए जाते थे और फिर उसे रायगढ़ जिले में खपाया जाता था। रायगढ़ पुलिस द्वारा हाल के दिनों में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 

पप्पू पटेल हिरासत में, कई बड़े नामों के जुड़ने की आशंका

सूत्रों के अनुसार धनागर क्षेत्र के एक कथित कारोबारी पप्पू पटेल को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है। पुलिस की पूछताछ में शराब तस्करी और नकली होलोग्राम नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच शुरू

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शराब की खेप ओडिशा, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश से लाई जाती थी। इसके बाद नकली होलोग्राम लगाकर उसे वैध शराब के रूप में बाजार में बेचा जाता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के पीछे सक्रिय सप्लायरों, परिवहनकर्ताओं और स्थानीय कारोबारियों की भूमिका की जांच कर रही है।

नोट: हल्लाबोल न्यूज की नजर इस बड़ी कार्रवाई पर बनी हुई है। पुलिस की आधिकारिक प्रेस वार्ता और विस्तृत खुलासे का इंतजार है। जैसे ही अधिकृत जानकारी सामने आएगी, खबर अपडेट की जाएगी।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!