छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

छत्तीसगढ़ में बढ़ी सियासी सरगर्मी के बीच रायगढ़ विधायक भी दिल्ली के लिए रवाना : सूत्र , 24 घण्टे के भीतर हो सकता है ढ़ाई-ढ़ाई साल के फॉर्मूले पर बड़ा फैसला…

छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूपेश-बाबा एपिसोड को लेकर बीतें 72 घण्टे से हर पल एक नई हलचल देखने को मिल रही हैं इस बीच अचानक दिल्ली से कांग्रेसी-विधायकों का बुलावा लेकर राजधानी रायपुर पहुंचे चार्टर प्लेन के वापस (विधायकों को लेकर ) दिल्ली की उड़ान भरने के बाद अब प्रदेश की राजनीति में बड़े उठापटक की खबर को लेकर अटकलों का बाज़ार गर्म गया है ,राजनीतिक सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो अगले 24 घण्टे के भीतर दिल्ली कांग्रेस हाई कमान ढ़ाई-ढाई साल के फार्मूले पर बड़ा फैसला ले सकती हैं।

वहीं अब दूसरी तरफ सूत्रों के हवाले से यह खबर भी मिल रही हैं कि दिल्ली के लिये रवाना हुए कांग्रेसी विधायकों के जत्थे में रायगढ़ विधानसभा के विधायक प्रकाश नायक भी शामिल है। बता दें कि विधायकों का जो दल राजधानी से दिल्ली के लिए रवाना हुआ है उसमें से ज़्यादातर विधायक सूबे के मुखिया के करीबी व समर्थक मानें जाते हैं।

छत्तीसगढ़ से ये 21 विधायक हुए है रवाना..

1) Devendra Yadav

2) Brashpati Singh

3) Chandradev Rai

4) U. D Minj

5) Kuldeep Juneja

6)Gulab Singh Kamro

7)Aashish Chhabra

8)Sheesupal Sourie

9) Vinod Chandrakar

10) Sakuntla Sahu

11) Vinay Bhagat

12) Renu Jogi ( Appointment with Sonia Gandhi)

13) Guru Dayal Banjare

14) Prakash Nayak

15) Kismat Lal Nand
16) Chintamani Maharaj

17) Dwarka Yadav

18) Kunwar Singh Nishad

19) Daleshwar Sahu

20) Pursottam Kanwar

21 mamta chandrakar

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!