प्रेस-विज्ञप्तिरायगढ़

रायगढ़ – मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप राजनैतिक द्वेष से प्रेरित – अंकिता चौधरी
दुष्प्रचार के एवज में कांग्रेसी नेता को भेजेंगी मानहानि का नोटिस

घरघोड़ा : भाजपा जिला नारी शक्ति संयोजिका अंकिता चौधरी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए घरघोड़ा नपा उपाध्यक्ष उस्मान बेग द्वारा लगाए गए आरोपों को एक सिरे से खारिज कर दिया है।
आगे भाजपा की महिला नेत्री ने कहा कि युवा कांग्रेसी नेता उस्मान बेग द्वारा उन पर जिस शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और हड़पने का आरोप लगाया गया है वो निराधार हैं और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित हैं। उनके पास उक्त भूमि से संबंधित तमाम दस्तावेज उपलब्ध हैं जिससे प्रमाणित हो जाता हैं कि उक्त भूमि पर उनका कब्ज़ा कानूनन जायज़ हैं।

आगे महिला नेत्री ने यह भी कहा है कि इस निराधार और राजनैतिक द्वेष से प्रेरित आरोपों से उनकी राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुँचा हैं जिसके एवज़ में अब वो अपने कानूनी सलाहकार से चर्चा कर रही हैं और जल्द ही कांग्रेसी नेता को उनके द्वारा किये गए दुष्प्रचार के लिए मानहानि का नोटिस भी जारी करेंगी।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!