प्रेस-विज्ञप्तिराजनीतिरायगढ़

रायगढ़ – अनुसूचित जाति मोर्चा पुसौर के कामकाजी बैठक में शामिल हुए जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण चौहान

पुसौर – आज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पुसौर का कामकाजी बैठक अनुसूचित जाति मोर्चा पुसौर के अध्यक्ष डिग्रीलाल पाइक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रभारी के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण चौहान शामिल हुए। गौरतलब है कि अनुसूचित जाति मोर्चा जिला रायगढ़ के निर्देशानुसार प्रत्येक मण्डल के मोर्चे पर प्रथम कार्यकारिणी बैठक किया गया, पुसौर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी शशिभूषण चौहान को नियुक्त किया गया है। आज का बैठक अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र ग्राम टिनमिनी में संपन्न हुआ। बैठक के दौरान सर्वप्रथम भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय और श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को गति प्रदान किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मोर्चा के कार्यकारिणी का परिचय हुआ, तत्पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा मोर्चा संबंधित उद्बोधन दिया गया। प्रभारी के रूप में शशिभूषण चौहान ने कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज प्रथम कार्यकारिणी बैठक में आप सभी की उपस्थिति अभिनंदनीय है।

उन्होंने कहा कि राज्य की दमनकारी कांग्रेस सरकार जो छत्तीसगढ के भोले भाले जनता को ठगने का काम कर रही है, वादाखिलाफी कर रही है उसके विपक्ष में अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्त्ता आवाज उठाता रहेगा। राज्य सरकार अपने खराब नीतियों और कुशासन के कारण बौरा गई है, जो अधिक समय तक टिक नहीं सकती है। साथ ही साथ उन्होंने केंद्र के मोदी सरकार को हर वर्ग को समान रूप से देखने वाली सरकार के रूप में कहा वर्तमान केन्द्र के मंत्री मंडल में 12 नवनियुक्त अनुसूचित जाति वर्ग के मंत्रियों को स्थान दिया है जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्व वर्ग को समान रूप से देखने वाली पार्टी है उन्होंने केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और उसके प्रचार प्रसार के लिए मोर्चे का प्रत्येक कार्यकर्त्ता वचनबद्ध है। मंच संचालन जितेंद्र प्रधान द्वारा बहुत ही कुशलता पूर्वक किया। अंत में उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रदर्शन स्वयंवर चौहान ने किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विवेक रंजन सिन्हा, (प्रदेश सद्स्य भाजपा छत्तीसगढ़) बब्बल पाण्डेय (जिला उपाध्यक्ष,भाजपा रायगढ़) विलिस गुप्ता(मंत्री, जिला भाजपा रायगढ़), गोपिका गुप्ता,(जिला संयोजिका, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,जिला रायगढ़ ) प्रदीप श्रृंगी (जिला सह प्रभारी अजा मोर्चा रायगढ़), राजेश जाटवर(विषेश आमंत्रित सदस्य), रायगढ़ नगर दक्षिण मंडल राजेंद्र ठाकुर महामंत्री ,भाजपा नेता राजू मिश्रा ,त्रिनाथ गुप्ता (मण्डल अध्यक्ष पुसौर), घनश्याम पटेल(सदस्य, प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ,छत्तीसगढ़), जगन्नाथ प्रधान ( विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा जिला रायगढ़) प्रमोद गुप्ता (वरिष्ठ नेता भाजपा) ईश्वर गुप्ता (पूर्व मण्डल अध्यक्ष पुसौर), गौरांग साव (महामंत्री,किसान मोर्चा भाजपा जिला रायगढ़), सुरेंद्र जेना (मण्डल महामंत्री, पुसौर), रघुनाथ कोंध (उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल पुसौर),प्रकाश गुप्ता(मंत्री,भाजपा पुसौर), जैमिनी गुप्ता, प्रशांत कुमार सिंह,(जिला मंत्री भाजयुमो) शिशुपाल भोय, विराट गुप्ता

अनुसूचित जाति पुसौर मंडल महामंत्री स्वयंबर चौहान एवं महामंत्री लक्ष्मीनारायण चौहान उपाध्यक्ष जुलाब सारथी एवं राजकुमार चौहान एवं मंत्री साखी राम सतनामी,करम लाल चौहान एवं कार्यकरणी सदस्य श्याम लाल सतनामी,विपिन चौहान, सुरेन्द्र चौहान योगेश्वर चौहान,

रजत गुप्ता (अध्यक्ष भाजयुमो, पुसौर), उजागर चौहान (अध्यक्ष, भाजयुमो कोड़तराई)दुखनाशन गुप्ता(उपाध्यक्ष, भाजयुमो पुसौर), दुर्गेश मालाकार (महामंत्री, भाजयुमो पुसौर)अविनाश गुप्ता (महामंत्री, भाजयुमो पुसौर), रोहन साव (मीडिया प्रभारी,पुसौर), दीपेंद्र प्रधान (सोशल मीडिया प्रभारी,भाजयुमो पुसौर) घनश्याम गुप्ता,विकास गुप्ता,जितेंद्र प्रधान, विवेक गुप्ता, बबलू गुप्ता से शामिल थे।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!