ब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

रायगढ़-जांजगीर : महानदी के किनारे बसे 40 गांव बाढ़ की चपेट में , रायपुर और जांजगीर से रायगढ़ का संपर्क टूटा , कई गांवों को खाली कराया गया.. रायगढ़ कलेक्टर श्रीमति रानू साहू और एसपी मीणा लगातार कर रहे हैं प्रभावित क्षेत्रों का दौरा…

चंद्रपुर के शहरी इलाकों में भी घुसा पानी

रायगढ़, हल्लाबोल : छत्तीसगढ़ ओडिशा सीमा पर महानदी के जलस्तर बढ़ जाने के कारण वहां बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है, कई गांव में बाढ़ पानी घुस गया है। जिला मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कम से कम 40 गांव प्रभावित हुआ है। बाढ़ प्रभावित गांव वालों को राहत देने के लिए कैंप भी बनाया गया है।

जिला प्रशासन के अनुसार किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए वहां नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। कलेक्टर रानू साहू और एसपी अभिषेक मीना सहित कई अधिकारी प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर हैं और वहां की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। ज्यादातर गांवों को खाली कराया जा चुका है। लोगों को वहां से निकलकर सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है। आसपास के गांवों में कैंप भी बनाया गया है, जहां प्रभावित ग्रामीणों को रखा गया है।

बताया जा रहा है कि सूरजगढ़, पड़ीगांव, पोरथ सहित 40 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। जिला प्रशासन ने पुसौर, सरिया, बरमकेला, सारंगढ़ में उनके लिए राहत कैंप बनाए हैं जहां उन्हें रखा जा रहा है। वहां उनके लिए रुकने, खाने -पीने और दवाओं का भी इंतजाम किया गया है। ग्रामीणों को वहां से निकलने का काम भी प्रशासन कर रही है।

यह स्थित गंगरेल से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण उत्पन्न हुई है। हालांकि बताया जा रहा है की हीराकुंड बांध के भी 30 से ज्यादा गेट खोल दिए गए हैं जिससे जल्द ही महानदी का जलस्तर कम होने की संभावना है।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!