निधनरायगढ़

रायगढ़ इस्पात के मालिक कमल अग्रवाल को पितृशोक : सरिया के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं गौ सेवक थे किशन अग्रवाल जी..आज शाम 4 बजे गृहक्षेत्र सरिया में होगा अंतिम संस्कार.. सरिया व रायगढ़ के अग्र समाज में शोक की लहर..

रायगढ़ 10 जनवरी : सरिया और रायगढ़ अंचल के प्रतिष्ठित समाजसेवी और गौ सेवक किशन अग्रवाल जी का आज सुबह 7 बजे रायपुर में ईलाज के दौरान निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे, वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। किशन अग्रवाल जी बहुत सी सामाजिक संस्थाओं एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े थे एवं लगातार समाज सेवा के कार्य करते रहते थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र दिलीप अग्रवाल,भरत अग्रवाल व कमल अग्रवाल (रायगढ़ इस्पात) और तीन पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे सरिया उनके गृह ग्राम से निकाली जावेगी सरिया मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। किशन अग्रवाल जी के निधन से सरिया अंचल के साथ-साथ रायगढ़ अग्रसमाज में शोक व्याप्त है।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!