रायगढ़

रायगढ़ शहर की उल-जुलूल ट्रैफिक व्यवस्था से आम जनता हलाकान…शहर का सबसे व्यस्ततम यह चौक बना ट्रैफिक पुलिस के लिये ‘प्रयोगशाला’….

रायगढ़ – इन दिनों रायगढ़ शहर की यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ते नज़र आ रही है। जहां देखो वहां अव्यवस्थाओं का नजारा देखने को मिलता है। शहर के मार्गों पर वाहन चलाना ही मानों सरदर्द हो गया है। एक किलोमीटर का रास्ता तय करने के लिए कई स्थानों पर भारी मशक्कत और समय बर्बाद करना पड़ रहा है वही जिम्मेदार अफसर तमाम परिस्थितियों से वाकिफ होने के बावजूद अपनी आँखें बनकर बैठे हुए हैं।

सबसे ज्यादा खराब स्थिति सुभाष चौक एवं गांधी पुतला चौक पर हो रही है। यहाँ यातायात विभाग आये दिन कुछ ना कुछ नया प्रयोग करता रहता है। मानों यह क्षेत्र रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस के लिए कोई ‘प्रयोगशाला’ हो। वर्तमान में यातायात विभाग ने यहाँ बेरिकेट लगवा कर आम जनता की परेशानीयों में और इजाफा कर दिया है। व्यस्ततम चौक में उलूल जुलूल तरीके से बेरिकेट लगाना लोगो की मुसीबतें बढ़ा रहा है इसमें सबसे ज़्यादा दिक्कत तो उस समय हो रही हैं जब यहाँ से किसी एम्बुलेंस को गुजरना पड़ता हैं उस वक्त एम्बुलेंस में सवार गंभीर मरीज के परिजनों की जान पर बन जाती हैं हालांकि वही इस क्षेत्र में ड्यूटीरत ट्रैफीक कर्मचारी भी व्यवस्था को अमल में लाने के लिए पहले से ज्यादा जद्दोजहद करते नज़र आ रहे हैं।

त्यौहारी सीजन छोड़िए सामान्य दिनों में भी सड़क पर लगने वाले जाम को यातायात पुलिस व्यवस्थित नहीं कर पा रही है। वाहन चालकों की जगह जगह बेतरतीब पार्किंग से भी समस्या खड़ी हो रही है। व्यस्ततम मार्गों पर वाहन चालक मनमर्जी से वाहन खड़े कर रहे हैं। जिससे मार्गों पर वाहन चलाना मुश्किल होता जा रहा है। वहीं पैदल चलने वाले भी परेशानी का सामना करते हैं। इसके बावजूद भी यातायात पुलिस यातायात व्यवस्था सुचारू रखने में असमर्थ हो रही है।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!