छत्तीसगढ़राजनीति

रायपुर – प्रदेश भाजपा की बैठक के दौरान मीडिया के सवाल कि 2023 में डॉ. रमन होंगे CM का चेहरा..? प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी ने दिया खरा जवाब…जिसके बाद नई आशंकाओं….

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी से पत्रकारों ने पूछा कि आने वाले 2023 के चुनावों में भाजपा का छत्तीसगढ़ में चेहरा कौन होगा? पुरंदेश्वरी ने इस सवाल के जवाब में कहा कि हम डेवलपमेंट के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे। 2023 का चेहरा कौन होगा, ये हम पार्टी स्तर पर तय करेंगे।

दरअसल, 15 सालों तक छत्तीसगढ़ की सत्ता की कुर्सी पर धाक जमाकर बैठने वाली भाजपा हमेशा से ही डॉ. रमन सिंह के चेहरे पर चुनाव लड़ती रही। मगर मौजूदा हालात को देखकर डी पुरंदेश्वरी का दिया गया ये बयान अब डॉ. रमन सिंह के दोबारा मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर कई तरह की आशंकाओं को जन्म दे गया है। ये बातें प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। वो शनिवार से रविवार शाम तक लगातार संगठन की बैठकें ले रही हैं।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!