ब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

रायगढ़ – रायगढ़ भाजपा “मी-टू प्रकरण” गरमाया : तीनों पीड़ित महिला कार्यकर्ता छग प्रभारी डी.पुरुन्देश्वरी व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष अपनी व्यथा रखने रायपुर हुई रवाना…अगर इस बार न्याय नहीं मिला तो थाने व मीडिया में रखेंगी पूरा मामला – सूत्र

मामलें में नज़र रखें आम सोशल एक्टिविस्ट की प्रतिक्रिया

रायगढ़ – रायगढ़ जिला भाजपा मुख्यालय का मी-टू प्रकरण सुलझने की बजाय और अब उलझता ही जा रहा है जिसकी वजह से रायगढ़ भाजपा की साख पर भी गहरा बट्टा लगते जा रहा है। इस मामलें में स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो आज देर सुबह रायगढ़ जिला मुख्यालय की तीन महिला कार्यकर्ता अपनी अर्जी लेकर प्रदेश कार्यालय रायपुर के लिए रवाना हो गयी हैं बताया जा रहा है कि उनके साथ कुछ महिला पदाधिकारी भी हैं। वे वहां पर रायगढ़ के दो नेताओं के खिलाफ लिखित शिकायत करने वाली हैं जिन्होंने कथित तौर पर उनके साथ अशोभनीय हरकत की है। तीनों पीड़ित महिला कार्यकर्ता वहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ प्रभारी पुरुन्देश्वरी और प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन से मुलाकात कर अपनी व्यथा भी बताएंगी।

कल शुक्रवार को इस मामले की जांच के लिए रायगढ़ आयी प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष सरला कोसरिया के सामने तीनों पीड़ित महिला कार्यकर्ता पेश हुए थी और उन्होंने अपनी बात खुलकर उनके सामने रखी थी। उनकी बात सुनने के बाद भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया ने उन्हें प्रदेश नेतृत्व को लिखित शिकायत करने की सलाह दी थी इसके बाद पीड़िताएं आज शनिवार को रायपुर रवाना हो गई हैं।

बताया जाता है कि आज भाजपा के राज्य सह प्रभारी नितिन नवीन रायपुर प्रवास पर रहेंगे और वे यहां भाजपा नेताओं के साथ बैठक भी करने वाले हैं। ऐसे में इन पीड़िताओं ने भी उनसे मिलने का वक़्त मांगा है। संभवतः आज उनकी मुलाकात वहां हो जाएगी। वे उनके समक्ष भी भाजपा के जिले के दो बड़े नेताओं के विरुद्ध लिखित शिकायत करेंगी।

महिला पीड़िताओं की एक सहयोगी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यदि इस बार उनकी सुनवाई नहीं होती है तो वे सीधे थाना और मीडिया के पास चली जायेगी। यह बात कल पीड़िताओं ने मामले की जांच करने आये वरिष्ठ नेत्री को भी बता दिया है। हालांकि हम बतौर एक जिम्मेदार वेब न्यूज़ पोर्टल हल्लाबोल.को.इन की ओर से ऐसे किसी भी कथन के प्रामाणिक होने की पुष्टि नहीं करते हैं।भाजपा के अंदरखाने में इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। हालांकि पीड़ित महिलाओं को पार्टी की ओर से आश्वस्त किया गया है कि उनके साथ हुई अशोभनीय हरकत को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी और आरोपी नेताओं को इस ओछी हरकत का अंजाम भी भुगतना होगा।

आभार – मुनादी न्यूज़ पोर्टल

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!