
रायपुर : जिले के सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार एवम पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद खटकर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में सारंगढ़ की पूर्व विधायक श्रीमती केरा बाई मनहर एवम पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में एवम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय एवम भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के समक्ष अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा प्रवेश किया।

बता दें कि श्री खटकर इससे पूर्व बहुजन समाज पार्टी से विधानसभा प्रत्याशी भी रह चुके है और इनके पास व्यक्तिगत रूप से समर्पित कार्यकर्ताओं व समर्थकों की लंबी टीम है। इस वजह से विधानसभा चुनाव के महज डेढ़ साल पहले एकाएक इनके भाजपा प्रवेश से सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की पकड़ पहले की तुलना में निश्चित रूप से मजबूत होगी, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में वर्तमान विधायक उत्तरी जांगडे की राह मुश्किल हो सकती हैं…




