प्रेस-विज्ञप्तिरायगढ़

रायगढ़ – महापौर Vs सभापति एपिसोड पर इस वरिष्ठ भाजपा पार्षद ने कहा कि “महापौर ने ऐसा करके विधायक प्रकाश नायक को चुनौती दी हैं”… लेकिन कांग्रेस की इस गुटबाजी से….

कांग्रेस की व्यापत गुटबाज़ी का खामियाजा से रायगढ़ शहर का विकास बाधित होगा – सुभाष पाण्डेय

रायगढ़ – नगर निगम के पूर्व सभापति व भाजपा के वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय ने आज विज्ञप्ति जारी करते हुए निगम के महापौर जानकी काटजू के द्वारा निगम के तीन एमआईसी सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसा करके महापौर ने विधायक प्रकाश नायक को चुनौती दी है।

निगम के अन्य चार एमआईसी सदस्यों के द्वारा निकाले गए सदस्यों के समर्थन में इस्तीफा दिए जाने को कांग्रेस में व्यापत गुटबाज़ी दर्शाता है,विगत डेढ़ वर्षो से निगम के कामकाज में विधायक के अनावश्यक हस्तक्षेप से रायगढ़ का विकास कार्य प्रभावित हुआ,विगत डेढ़ वर्षो में तीन आयुक्त नगर निगम के बदले गए नगर निगम के महापौर,सभापति एवम एमआईसी सदस्यों के मध्य गम्भीर मतभेद होने की वजह से रायगढ़ नगर की पूर्ववर्ती सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाये अमृत मिशन,सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट,प्रधानमंत्री आवास योजना का आबंटन,सड़को का गुणवक्ता पूर्ण विकास एवम अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं के कार्य पूरी तरह प्रभावित हुए है।

महापौर के द्वारा संबलपुरी गौठान योजना में भी विधायक के हस्तक्षेप को असहज महसूस किया गया था,पूर्व सभापति ने कहा कि वर्तमान में नगर की कांग्रेसी सरकार गम्भीर राजनैतिक संकट में है जिससे नगर निगम के सभी महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होंगे !

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!