ब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

पैगंबर पर अमर्यादित टिप्पणी के बाद भाजपा का बड़ा एक्शन : राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी से किया निलंबित… कहा- देश की अखंडता और विकास भाजपा की पहली प्राथमिकता….

नई दिल्ली : भाजपा ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। नूपुर ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित बयान दिया था। इसके बाद पार्टी ने उन पर कार्रवाई की है। भाजपा ने कहा कि हम सभी धर्मों और उनके पूज्यों का सम्मान करते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक लेटर जारी कर कहा भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करने वाली पार्टी है।

भाजपा ने नुपूर शर्मा के अलावा दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता नवीन जिंदल पर भी कार्रवाई की है। जिंदल को भी पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। नुपूर के बयान का समर्थन करते हुए जिंदल ने ट्वीट किया था।

देश की अखंडता और विकास पहली प्राथमिकता- भाजपा
भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आजादी के 75वें साल में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना लगातार मजबूत हो रही है। हमारी पहली प्राथमिकता अखंड भारत और विकास है। देश की एकता बनी रहे, इसलिए हम लगातार काम कर रहे हैं।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने विवादित टिप्पणी के बाद बयान जारी किया।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने विवादित टिप्पणी के बाद बयान जारी किया।

पार्टी की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया है कि भारत के हजारों वर्षों के इतिहास में प्रत्येक धर्म फला-फूला है। भाजपा किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है। पार्टी उस विचारधारा के सख्त खिलाफ है, जो किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान करती है। बीजेपी ऐसे किसी विचारधारा का प्रचार नहीं करती।

बूंदी के मौलाना का बयान- हाथ तोड़ देंगे
इधर, नुपूर शर्मा के बयान पर राजस्थान के बूंदी के मौलाना मुफ्ती नदीम ने कहा कि जो भी पैगंबर साहब के खिलाफ बयान देगा, उसकी आंख नोच लेंगे और हाथ तोड़ देंगे। कलेक्ट्रेट ऑफिस के बाहर लोगों को संबोधित करते हुए नदीम ने कहा कि अगर पैगंबर साहब के खिलाफ बयान देना कानूनन सही है, तो हम उस कानून का विरोध करते हैं।

नुपूर ने पैगंबर साहब पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
एक न्यूज डिबेट में भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा ने इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका मुस्लिम समुदाय लगातार विरोध कर रहा है। पिछले दिनों शर्मा ने बयान जारी कर कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। शर्मा पर महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!