ब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़
रायगढ़। ईलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में निगम की भाजपा पार्षद का हुआ दुखद निधन, पूरे रायगढ़ भाजपा में शोक की लहर…

रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 41 छातामुड़ा की कर्मठ भाजपा पार्षद श्रीमति शांति सिदार जी का बीती रात लगभग 1 बजे मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही उनके गृहग्राम छातामुड़ा सहित रायगढ़ भाजपा में शोक की लहर फैल गई। बता दें कि श्रीमति सिदार लगभग एक महीने से अस्वस्थ चल रही थी।

मिली जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम में आज सुबह 9 बजे किया जायेगा।