छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़हादसा
Trending
छग। यात्रियों से खचाखच भरी बस पलटी..एक बच्ची की मौत , 30 से अधिक लोग घायल..
बिलासपुर से मस्तूरी जा रही थी बस

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार दोपहर यात्रियों से भरी बस पलटने से एक बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 30-35 यात्री घायल हैं। घायलों को सिम्स और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तोरवा थाना क्षेत्र में हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक बस बिलासपुर से मस्तूरी जा रही थी। सामने बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। हादसे में कई यात्रियों के सिर, पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई है। इसके अलावा 12 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप घायल हो गए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है, खबर लिखे जाने तक प्रशासनिक बचाव दल और स्थानीय पुलिस टीम के भी मौके पर पहुंचने की सूचना मिली है।