ब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

रायगढ़ – जिला भाजपा गुटबाजी की प्रेतबाधा से नहीं हो पा रही हैं मुक्त…आज एक कार्यक्रम के ठीक पहले महिला मोर्चा की एक पदाधिकारी ने ग्रुप में मैसेज कर कार्यक्रम से दूरी बनायें रखने की दी नसीहत….

रायगढ़ – रायगढ़ जिला भाजपा  अंदरूनी गुटबाजी की प्रेत बाधा से मुक्त नही हों पा रही हैं जिला भाजपा के विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के मध्य तालमेल न होने की वजह से आये दिन अब किसी न किसी विषय व मुद्दे को लेकर आपसी टकराहट व विवाद की स्थिति सार्वजनिक होने लगी हैं। इस वजह से जनता के मध्य पार्टी की छवि धूमिल हो रही है और जिला भाजपा की चहुंओर किरकिरी हो रही हैं।

ऐसे ही एक मामला आज उस वक्त सामने आया जब आज सुबह  10 बजे शासकीय नटवर हाई में अध्ययन रत करीब 500 छात्र छात्रा नामकरण के विरोध में पहले स्कूल प्रांगण में एकत्रित हुए। वहाँ से  रैली में शहर की परिक्रमा करते हुए कलेक्टर निवास पहुंचे, जहाँ पहले जमकर नारेबाजी की गई।

क्या है ताज़ा मामला ….

जिला भाजपा, महिला मोर्चा से जुड़े एक व्हाट्सप ग्रुप में जिला भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी एक जिला महिला पदाधिकारी द्वारा मैसेज के जरिए सभी महिला मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को यह लिखकर सूचित किया कि यह रैली भाजपा की अधिकृत रैली नही है इस रैली में किसी भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता को शामिल नही होना हैं। आगे उक्त महिला मोर्चा पदाधिकारी द्वारा यह भी लिखा गया हैं कि कुछ पार्टी से जुड़े लोग हमें क्रॉस करके हमारे साथी महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बकायदा कॉल करके इस रैली में आने के लिए कह रहे है जो कि गलत बात हैं।

बता दें कि ग्रुप में मैसेज के जरिये महिला मोर्चा कार्यकर्त्ताओं को इस रैली से दूरी बनायें रखने की नसीहत देने वाली उक्त महिला पदाधिकारी को जिला भाजपा नेतृत्व का विशेष करीबी माना जाता है और चर्चा यह भी है कि उनके सिफारिश से ही इस महिला को जिला महिला मोर्चा में बड़ा पद दिया गया है जबकि अनुभव व कार्यशैली की मामलें में कई और महिला कार्यकर्ताओं की दावेदारी भी थी जो इस महिला से वरीयता रखते थे लेकिन कम योग्यता के बावजूद , जिला भाजपा के आला पदाधिकारी से निकटता की वजह से ही उक्त महिला को जिला महिला मोर्चा के अहम पद पर नियुक्त किया गया।

वैसे यहाँ यह बता देना जरूरी होगा कि जिस कार्यक्रम से दूरी बनाने की नसीहत उक्त महिला मोर्चा की पदाधिकारी द्वारा दिया गया था उस मुहिम को लेकर 2-3 दिन पूर्व ही रायगढ़ भाजयुमों द्वारा इस मामले में धरना देकर ज्ञापन सौपा गया था हालांकि इस आयोजन को नगर भाजयुमो के तत्त्वाधान में किये जाने का निर्देश दिया गया था लेकिन अचानक जिला भाजयुमो के कूदने से नाराज़ हुए नगर भाजयुमों से जुड़े दोनों मंडल अध्यक्षों ने इस कार्यक्रम से अपनी दूरी बनाई।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के कई वरिष्ठ नेता जिला भाजपा से अंदर खाने से नाराज बताये जा रहे है। दबें जुबान इस बात की चर्चा है कि पार्टी के अंदर प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी की तर्ज पर लिए जा रहे निर्णयो व मान सम्मान में कमी की वजह से कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता नाराज बताये जा रहे है। कमजोर व उदासीन जिला नेतृत्व की वजह से दिनों दिन भाजपा रायगढ़ में खोखली होती जा रही है।

बता दें कि दो दिन पहले ही रायगढ़ भाजयुमों ने एक सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर इस मुद्दे को उठाया गया था। जिस मामले को लेकर जिला भाजयूमो व नगर मोर्चा के मध्य वाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी। छात्रों द्वारा नटवर स्कूल के नामकरण के विरोध में निकाली गई तो इस रैली में जिला भाजपा के पदाधिकारी व नेता अचानक शामिल हुए और उनकी माँग को अपना समर्थन दिया गया।

छात्रों द्वारा नटवर स्कूल के नामकरण कर विरोध में निकाली गई इस रैली में शामिल होने वाले भाजपा नेताओ में  मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेश कार्य समिति सदस्य गुरूपाल सिंह भल्ला, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनुसूचित मोर्चा श्रीकांत सोमावार, पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आशीष ताम्रकार, पूर्व विधायक पुत्र गौतम अग्रवाल, अफ़रोज़ डायमंड, सौरभ चौधरी , पल्लू बेरीवाल सहित और भी कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

नोट – उक्त व्हाट्सप ग्रुप में हुई बातचीत के सभी मैसेजों के स्क्रीनशॉट बतौर साक्ष्य हमारे पास सुरक्षित हैं।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!