राजनीतिरायगढ़

राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार गृह जिला रायगढ़ आये युवा नेता रवि भगत ने अपने वरिष्ठ भाजयुमो नेता विकास केड़िया का पाँव छूकर लिया आर्शीवाद….भाजयुमों के राष्ट्रीय संगठन में पदाधिकारी बनने वाले रवि भगत जिले से पहले युवा नेता है

रायगढ़ : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद रवि भगत आज पहली बार अपने गृह जिला रायगढ़ आना हुआ हैं जिनका जिला भाजयुमों के तत्वाधान में पूरे गर्मजोशी के साथ आतिशी स्वागत किया गया।
उनके स्वागत के लिए पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष व भाजयुमों प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास केड़िया, जिला भाजयुमो प्रभारी गोपाल विष्ट , जिला मंत्री भाजयुमो प्रशांत सिंह, भाजपा अजा जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण चौहान, भाजयुमो जिला मिडिया सह प्रभारी अंकित मिश्रा, जिला भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य गौरव गोयल, भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष आकाश शर्मा सहित सैकड़ों भाजयुमों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार रायगढ़ पहुंचे रवि भगत ने सर्वप्रथम अपने वरिष्ठ भाजयुमों नेता विकास केड़िया का पाँव छूकर आशीर्वाद लिया और उसके बाद जिला भाजपा कार्यालय में माथा टेकने के बाद अंदर प्रवेश किया।
इस दौरान वहाँ मौजूद तमाम भाजपा व भाजयुमों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्री भगत को मुबारकबाद देते हुए उनके उज्ज्वल राजनैतिक जीवन की शुभकामनाएं दी।

अपने स्वागत से अभिभूत होकर रवि भगत ने सभी भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी मिलकर पार्टी के जनसंपर्क अभियान को और मजबूती से चलाए। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और पार्टी द्वारा देश में 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि और अधिक कार्यकर्ताओं व लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने चाहिए।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!