ब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीयहादसा

हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़..अब तक 75 लोगों की मौत की खबर.. बढ़ सकती हैं मृतकों की संख्या..

बाबा पर FIR दर्ज़ करने की मांग..

हाथरस। उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले से एक बेहद विचलित कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां एक सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से अभी तक 75 लोगों की मौत हो गई है। इसमें बड़ी संख्‍या महिलाओं की है. मृतकों की संख्‍या अभी और बढ़ सकती है। घटना के बाद से चारों तरफ चीख पुकार मची हुई है। पुलिस प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। सूचना के बाद घटना स्थल के लिए प्रशासनिक अधिकारी रवाना हुए हैं। यह सत्‍संग हाथरस के फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित हुआ था। साकार नारायण विश्‍व हरी भोले बाबा का यह सत्‍संग बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि प्रवचन ख़त्म करने बाद बाबा के पैर छूने और आशीर्वाद लेने की वजह से भगदड़ मची।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!