राष्ट्रीय

राष्ट्रीय कत्थक प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर पूर्वा देवांगन ने रायगढ़ सहित प्रदेश का मान बढ़ाया.. पहले भी कई राष्ट्रीय आयोजन में कर चुकी है शिरकत..

रायगढ़ 10 जुलाई : कृष्ण ललित कला महाविद्यालय द्वारा प्रदेश की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय कथक नृत्य प्रतियोगिता कौशल महोत्सव का आयोजन किया। प्रतियोगिता में देशभर से सैकड़ो प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में रायगढ़ शहर की बेटी पूर्वा देवांगन ने भी हिस्सा लिया था और अपनी शानदार प्रस्तुति देते हुए राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रायगढ़ अंचल सहित समूचे छत्तीसगढ़ राज्य का मान देश में बढ़ाया है।

पूर्वा देवांगन , रायगढ़ शहर निवासी यदुलाल देवांगन और श्रीमति सुनीता देवांगन की सुपुत्री है और जिला कांग्रेस के कद्दावर नेता व निगम के वरिष्ठ पार्षद संजय देवांगन की भतीजी है। पूर्वा को कला की प्रारंभिक शिक्षा और प्रेरणा उनके पिता यदुलाल जी मिली है जो एक कुशल ढोलक वादक भी है। इससे पहले भी पूर्वा कई राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं  सहित अंतराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त चक्रधर समारोह में भी शिरकत कर अपनी नृत्य कला का लोहा मनवा चुकी है और अपनी  मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का दिल और कई सम्मान एवं पुरस्कार जीतती रही है

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!