भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला ! सिटी कोतवाली क्षेत्र की वारदात.. कांग्रेस नेता सहित अन्य आरोपियों पर हत्या का प्रयास व लूट-डकैती की धाराओं में FIR दर्ज..

सारंगढ़ में असामाजिक तत्वो का तांडव आज देर शाम को देखने को मिला जब नगर पालिका सारंगढ़ के पार्षद तथा भाजपा नेता मयूरेश केशरवानी पर 15 से अधिक लोगो ने लोहे के राड़ और अन्य घातक हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले मे बुरी तरह से घायल मयूरेश को तुरंत ही शासकीय हस्पताल ले जाया गया जहा पर उनकी हालत अभी खतरे से बाहर है। लेकिन सर, पीठ, कमर आदि में गहरी चोट आई है। हमला नगर पालिका अध्यक्ष के पति अजय बंजारे और उनके साथियो ने किया।
बताया जा रहा है कि राज्य शासन ने 2 जुलाई को ही नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे को पद से बर्खास्त घोषित कर दिया जिसके रोष में उन्होने मयूरेश पर हमला किया। इस हमले की जानकारी मिलते ही भाजपाईयो की भीड़ अस्पताल तथा थाना परिसर में एकत्रित होकर आरोपियो पर त्वरित कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे। देररात आरोपी अजय बंजारे और अन्य साथियो के खिलाफ बीएनएस 109(1), 310(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका सारंगढ़ के पार्षद तथा भाजपा नेता मयूरेश केशरवानी प्रतिदिन की भांति अपने दुकान को बंद करके घर आने की तैयारी कर रहे थे, उसी समय लगभग 9 बजे रात को नगर पालिका अध्यक्ष पति अजय बंजारे और उनके साथ लगभग 10-15 साथियो ने सुनियोजित षड़यंत्र के तहत उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में उनके सर और कमर और पीठ पर लोहे के राड से हमला किया गया जिसकी उनको गंभीर चोटे आई। लगभग 10 से 15 मिनट तक गुड़ागर्दी का ताडंव मचाने के बाद अधमरा कर मयूरेश को आरोपी वहा से फरार हो गये। ही साहनी मोहल्ले की महिलाओ ने आरोपियो को मारपीट करने से रोका जिसके कारण से मयूरेश केशरवानी की जान बच पाई। वरना उनका हत्या होना तय दिख रहा था। हमले में आहत मयूरेश केशरवानी को तत्काल सारंगढ़ शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहा पर प्रारंभिक ईलाज के बाद एक्सरे के लिये निजी अस्पताल राधाकृष्ण अस्पताल ले जाया गया जहा अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वही मयूरेश केशरवानी के बड़े भाई अमितेश केशरवानी के शिकायत आवेदन पर सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने अजय बंजारे और उनके अन्य 10-15 साथियो के खिलाफ बीएनएस की गैरजमानती धारा 109(1) तथा 310(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।