आज शाम तिल्दा , रायपुर के श्री अग्रसेन जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे NR ग्रुप के युवा उद्यमी संजय अग्रवाल..

तिल्दा, रायपुर । आज 22 सितंबर, सोमवार को पूरे विश्व मानव समाज को स्नेह, एकता व जीवन में आगे बढ़ने के महामंत्र देने वाले युग पुरुष महाराजा अग्रसेन की 5149 वीं जयंती का ऐतिहासिक आयोजन इन दिनों पूरे भारत में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी में पूरे देश – विदेश के अग्र समाज के बंधुगण पूरी एकता व उत्साह के साथ पूरे मनोयोग से समर्पित हैं।

श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति तिल्दा , रायपुर की अभिनव पहल से विगत 7 सितंबर से अनवरत पूजा अर्चना व कार्यक्रम किया जा रहा है व तिल्दा के श्री अग्रसेन भवन (नया भवन) में अग्र समाज के बंधुगण भव्य जयंती समारोह का आयोजन 22 सितंबर को कर रहे हैं जिसके भव्यतम समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रायगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ के सफलतम उद्यमी NR ग्रुप के एमडी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी संजय अग्रवाल को सम्मिलित होने का न्यौता आयोजन समिति द्वारा दिया गया है जिसमें वो आज शाम शिरकत कर कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाएंगे।
इस अवसर पर अंचल के युवा उद्योगपति एवं विख्यात समाजसेवी संजय अग्रवाल ने अग्र समाज सहित सर्वसमाज के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाराजा श्री अग्रसेन जी ने हमें महान शिक्षा देते हुए यह बताया है कि देश का विकास तभी संभव है जब हम अपने घर और समाज से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को समृद्ध, संपन्न और सक्षम बनाएंगे और यह कार्य किसी एक व्यक्ति विशेष द्वारा संभव नही है इसके लिए समूचे समाज को एकजुट होकर निस्वार्थ सेवा भाव और ईमानदारी से प्रयास करना होगा। श्री अग्रवाल ने अपने संदेश में आगे कहा कि मानव योनि में जनम ही मानवता की सेवा के लिए मिलता है और प्रत्येक व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में हर रोज अपने स्तर पर जनसेवा करने में सक्षम है बशर्ते उसकी सोच सकारात्मक हो और सामाजिक जीवन में सेवा और सहयोग की भावना को प्रथम स्थान पर रखें, साथ ही व्यक्तिगत जीवन में भी हमें अपने भीतर नैतिक और चारित्रिक मूल्यों को भी सबसे ऊपर रखना होगा।



