छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

सिम्स की इंटर्न डॉक्टर ने गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी.. रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थी बिलासपुर..मामले की जांच में जुटी पुलिस..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सिम्स गर्ल्स हॉस्टल में इंटर्न डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक डॉक्टर भानू प्रिया सिंह 2018 बैच के MBBS की छात्रा थी। अंबिकापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इंटर्नशिप कर रही थी। जहां से वह शादी में शामिल होने के लिए बिलासपुर आई थी। जहां पर वह सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में ठहरी थी।

इंटर्न डॉक्टर को उसकी सहेलियों ने फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं डॉक्टर के आत्महत्या के कारणों का भी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!