राजनीतिरायगढ़

रायगढ़ – यूपी सहित चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत : रायगढ़ में भाजपाइयों ने बुलडोजर पर सवार होकर निकाला विजय-जुलूस…”जय श्री राम” के गगनचुंबी नारों से गूंज उठा शहर…ओपी चौधरी के अलग अंदाज़ की हो रही हैं चर्चा..

रायगढ़ – उत्तरप्रदेश सहित चार राज्यों मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर देश सहित रायगढ़ जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त है। जीत से आह्लादित रायगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय से विजय जुलूस निकाला। जुलूस में ढोल-मंदिरा की थाप पर भाजपा कार्यकर्ता एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हवा में उड़ाते हुए पूरे शहर के सभी मुख्य मार्गों व चौक-चौराहों से होते हुए रायगढ़ भाजपा के विजय-जुलूस ने पूरे शहर की परिक्रमा की। हमारे सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो बुलडोजर पर निकाले गए इस अनोखे विजय जूलूस की तैयारी जिला उपाध्यक्ष आशीष ताम्रकार के द्वारा की गई थी।

बता दें कि भाजपा के इस विजय जुलूस में प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी अपनी छवि से बिल्कुल अलग अंदाज में नज़र आये, जो अब आमजनता के बीच जनचर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी, जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गुरूपाल भल्ला, जिला उपाध्यक्ष आशीष ताम्रकार, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी, श्रीकांत सोमावार, नगर महामंत्री सुमीत शर्मा, भाजयुमों नगराध्यक्ष मितेश शर्मा, युवा पार्षद राघवन सिंह, जूटमिल मंडल अध्यक्ष शशिकांत शर्मा, सुरेंद्र पाण्डेय, युवा नेता नरेन्द्र ठेठवार,अधीश रतेरिया, गगन कतोरे, जितेंद्र निषाद, दिलीप दिलराज, अंकुर गोरख व महिला मोर्चा से आरती सिंह, पूजा चौबे व शंकुतला रतेरिया सहित काफी संख्या में भाजपा के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

ओपी चौधरी व गुरूपाल भल्ला का रहा हैं जलवा

भाजपा के प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी ने उत्तरप्रदेश सहित चार राज्यों में भाजपा को मिली सफलता को भाजपा शासन में अबतक के हुए विकास कार्यों व प्रधानमंत्री मोदी जी के सुशासन को जीत की बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशहित में उठाए गए कदमों को सभी प्रमुख दल गलत करार दे रहे थे और जनता के बीच भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे थे लेकिन जनता ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए उन्हें करारा जवाब दिया। इस दौरान भाजपा नेता गुरूपाल भल्ला ने उत्तर प्रदेश व अन्य तीन राज्यों में भाजपा की शानदार जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व जेपी नड्डा को लेकर पूरे देश में एक आंधी है। यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीत हैं।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!