राजनीतिरायगढ़

संजय और शैलेश बनाए गए भाजपा शहर मंडल के नए मंडलाध्यक्ष.. दोनों ही भाजपा की नई पीढ़ी के कर्मठ जमीनी नेता..तुजुर्बे को छोड़ युवा जोश को पार्टी ने दी तरजीह…

रायगढ़। इन दिनों पूरे राज्यभर में भाजपा नई जिला कार्यकारिणी का गठन कर रही है जिसमें सर्वप्रथम बूथ और मंडलाध्यक्ष की नियुक्ति प्रदेश पार्टी आला कमान द्वारा की जाती है तत्पश्चात जिला अध्यक्ष सहित बाकी जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाती है इसी कड़ी में कल पूर्व सरिया और कोड़ातराई मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है और आज पार्टी आलाकमान ने रायगढ़ शहर के दोनों मंडल अध्यक्षों शहर मंडल (मुख्य शहर) में संजय अग्रवाल और जूटमिल चक्रधर नगर (जोन 2) में युवा भाजपा नेता शैलेश माली की नियुक्ति कर स्थानीय स्तर पर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है।

बता दें कि संजय अग्रवाल, छात्र परिषद की राजनीति से आने वाले शांत और मृदुल स्वभाव के युवा नेता है जिन्हें जमीनी स्तर पर कार्य करने का खासा अनुभव हासिल है वहीं शैलेश माली भाजयुमो की पृष्ठभूमि से आने वाले युवा नेता है जो वर्तमान जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खासे करीबी समर्थक माने जाते है और उन्हें भी फील्ड पर पार्टी संगठन का कार्य करने का काफी तजुर्बा हासिल है।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!