ब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

मीना बाजार देखकर लौट रहे युवक से लूटपाट.. चाकू से हमला कर बदमाशों ने चैन और नकदी लूटा..शनिवार रात 11:45 की घटना..

रायगढ़। जन्माष्टमी मेले में घूमकर लौट रहे ऋषि झरिया (21) के साथ जूटमिल थाना क्षेत्र में लूट की वारदात हुई। ऋषि अपने साथियों शिव मेहर, आनंद झरिया और सुमीत मेहर के साथ रायगढ़ की मौसी के घर कालिंदी कुंज आया था। शनिवार रात सभी मीना बाजार घूमकर लौट रहे थे, तभी छह बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया।

बदमाशों ने नकद और कीमती गहनों की मांग की। उनके साथी भाग गए, लेकिन बदमाशों ने ऋषि झरिया को पकड़कर उसकी चांदी की चैन और जेब से 5 हजार रुपए नकद छीन लिए। घटना के बाद युवक ने परिवार को सूचना दी और रविवार सुबह जूटमिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। डीएसपी सुशांत बनर्जी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत सूचना दें। जन्माष्टमी की रात हुई यह वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है और लोगों में सतर्कता बढ़ाने की जरूरत दिखाती है क्योंकि अभी भी मीना बाजार करीब एक महीने तक और लगेगा इस दौरान ऐसे अपराधिक मामले बढ़ सकते हैं इसलिए पब्लिक को चौकस रहना जरूरी है।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!