ब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

अंधेरी पुलिया रेल क्षेत्र के निकट रेल्वे साइट से लोहा चोरी करते पकड़ा गया चोर…साथी मौके से हुआ फरार…बड़े कबाड़ी रैकेट के जुड़े होने की आशंका…??

रेल्वे साइट जहां से किया जा रहा था लोहा चोरी

रायगढ़। बीते कुछ महीनों से रायगढ़ रेल्वे परिक्षेत्र में रायगढ़ स्टेशन से लगे रेल्वे ट्रैक साइट पर मरम्मत और निर्माण का कार्य जारी है जिससे रेल्वे ट्रैक साइट पर मरम्मत कार्य में तत्पर श्रमिकों की दिनभर मौजूदगी बनी रहती है इसी का फायदा उठाकर अब कुछ पेशेवर कबाड़ चोर भी कंस्ट्रक्शन साइट से लोहा चोरी करने में सक्रिय हो गए है इसी कड़ी में आज अंधेरी पुलिया रेल्वे साइट से लोहा चोरी करते एक चोर को स्थानीय नागरिकों की तत्परता से रायगढ़ आरपीएफ के जवानों ने धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है हालांकि इस दौरान पकड़े गए चोर के अन्य दो से तीन साथी जवानों की आमद से पहले से फरार हो गए है।

पकड़े गए चोर ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वो और उसका साथी कयाघाट , रायगढ़ के रहने वाले है। वही स्थानीय लोगों की मानें तो ये लोग बीते कई दिनों से रेल्वे क्षेत्र में सक्रिय देखे जा रहे है थे, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जितने बेखौफ होकर रेल्वे क्षेत्र से लोहे की चोरी कर रहे थे तो इनके तार कहीं न कहीं किसी बड़े स्थानीय कबाड़ी से जुड़े हो सकते है जिसके इशारे पर लोहा चोर गिरोह रेल्वे साइट से खुलेआम लोहे की चोरी कर रहे है.??

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!