प्रेस-विज्ञप्तिरायगढ़

रायगढ़ – बढ़ते अपराध, लचर कानून व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपाइयों ने फूंका भूपेश बघेल का पुतला..

घरघोड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जी के आह्वान एवं जिला अध्यक्ष विनायक पटनायक जी के निर्देश में प्रदेश में बढ़ते अपराध, लचर कानून व्यवस्था, खराब सड़के, व्यापक भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी मण्डल घरघोड़ा द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका गया। प्रदेश की काँग्रेस सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल हैं। अपने लोक लुभावन वादों के दम पर बनी इस झूठी और लबरी सरकार से आज हर वर्ग त्रस्त हैं। प्रदेश में दिन दहाड़े चाकूबाज़ी, हत्या, बलात्कार, हर क्षेत्र में व्यापक भ्रष्टाचार से प्रदेश में अराजकता का माहौल हैं। युवा, महिला, किसान, कर्मचारी सहित आम जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर ज़मीनी स्तर पर आंदोलन कर रही हैं।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, घरघोड़ा मण्डल अध्यक्ष सहनुराम पैंकरा, मण्डल महामंत्री द्वय डॉ. राजेश पटेल, श्रवण राठिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक जैनेश्वर मिश्रा, किसान मोर्चा महामंत्री राधेश्याम राठिया, जिला पंचायत सदस्य संतोष राठिया, भाजपा जिला आईटी सेल सह संयोजक विकास केशरवानी, भाजपा मण्डल मंत्री पिंगल बघेल, पूर्व भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष रंजीत कनौजिया, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय डनसेना, मण्डल अध्यक्ष रितेश रामअवतार शर्मा, महामंत्री द्वय राजेश महंत, रितेश गुप्ता, उपाध्यक्ष द्वय मनोज निषाद, अजित गुप्ता, मंत्री गुरमीत सिंह पोथीवाल, स्वाध्याय मण्डल प्रमुख गोकुल राठिया, सोशल मीडिया प्रमुख यश सिन्हा, ग्राम भेन्ड्रा सरपंच व आदिवासी मोर्चा महामंत्री बच्चन राठिया, मुरली राठिया, चंद्रसेन चौहान, अशोक गुप्ता, अमित साव, यश अग्रवाल, वीरभान बनवानी सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!