ब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

रायगढ़ पुलिस का RAPID ऐक्शन : देर रात महिला के घर घुसकर गुंडागर्दी व बदसलूकी करना ट्रांसपोर्टर अनुज सिंह और उसके साथियों को पड़ा भारी… गैर जमानतीय में धारा में FIR दर्ज.. आरोपियों में शहर के 2-3 आदतन बदमाश भी शामिल.. मुख्य आरोपी अनुज गिरफ्तार.. बाकी सब फरार..

रायगढ़ (फॉलो अप)। बीते कल शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित रहने वाली एक महिला के घर घुसकर उसके साथ गाली गलौच, हुज्जतबाजी और बदसलूकी करने वाले ट्रांसपोर्टर अनुज सिंह, छोटू पठान, जय सिंह और अन्य के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने BNS की गैर जमानतीय धारा 333 सहित 296, 351(2) और 3(5) के तहत FIR दर्ज कर मुख्य आरोपी अनुज सिंह निवासी क्रिस्टल ग्रीन कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कोतवाली पुलिस सरगर्मी से उनकी खोजबीन कर रही है। बता दें कि फरार आरोपियों में 2-3 शहर के कुख्यात बदमाश भी शामिल है जिनका नाम लंबे समय से रायगढ़ पुलिस के निगरानी शुदा बदमाश व गुंडा लिस्ट में शामिल रहा है।

ये है पूरा मामला 👇

बीती रात शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित दीनदयाल दयाल अपार्टमेंट, बड़े रामपुर इलाके में शहर के एक नामी ट्रांसपोर्टर अनुज सिंह, जय सिंह (जूटमिल) और उसके साथी दो चार पहिया गाड़ी में पहुंचे और अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला को उसके दो छोटे मासूम बच्चों के सामने ही गाली गलौच कर धमकाने लगे, विरोध करने पर महिला के साथ धरा पकड़ी और बदसलूकी की गई, शोर मचाने पर सभी आरोपी मौके से भाग गए।

बाद में पीड़िता के पति जो अन्य राज्य में नौकरी कर रहे है की सलाह पर पीड़िता कोतवाली थाना पहुंची और वहां मौजूद पुलिस अधिकारी को अपने साथ हुई घटना की जानकारी लिखित में दी, तदोपरांत पीड़िता के पति द्वारा भी मोबाईल पर CSP मयंक मिश्रा को भी घटना की संक्षेप में जानकारी दी गई जिसके बाद CSP मिश्रा के निर्देश पर देर रात से ही सभी आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई थी इसी कड़ी में आज तड़के सुबह एक मुख्य आरोपी अनुज सिंह (ट्रांसपोर्टर) को पुलिस ने अपने गिरफ्त में ले लिया है और अन्य फरार आरोपियों की खोजबीन की जा रही है ।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!