चोरी के आरोपी नाबालिग को स्थानीय दबंगों ने खंभे में बांधकर बेल्ट और बेसबॉल के बल्ले से बेरहमीपूर्वक पीटा… वारदात के बाद क्षेत्र के बाशिंदों में दहशत.. सिटी कोतवाली क्षेत्र की वारदात… वीडियो देख आम आदमी की काँप जायेगी रूह…

रायगढ़। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां राजीव नगर, कोतरा रोड क्षेत्र में स्थित एक चाय नाश्ते की दुकान में चोरी करते पकड़े गए नाबालिग किशोर को स्थानीय दबंगों द्वारा खंभे में बांधकर बेल्ट और बेसबॉल के बल्ले से बेरहमीपूर्वक मारने का वीडियो सामने आया है ।
बता दें कि वीडियो में जिस किशोर को स्थानीय दबंगों द्वारा मारा जा रहा है उसे दुकान मालिक की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी कर लिया गया है किंतु पुलिस के गिरफ्तार करने के पूर्व क्षेत्र के दो से तीन स्थानीय दबंगों द्वारा उक्त आरोपी किशोर को बेहद बेरहमी से मारा गया था जिस पर अब तक कोतवाली पुलिस द्वारा स्वस्फूर्त संज्ञान में लेकर कोई कार्यवाही नही की गई है जबकि नाबालिग किशोर के चेहरे पर मुक्के के ताबड़तोड़ हमले से हुए जख्मों से भी स्पष्ट पता चल रहा है कि पुलिस को सौंपने के पूर्व आरोपी नाबालिग किशोर के साथ बेहद अमानवीय ढंग से क्रूरता बरती गई थी जिसकी औपचारिक पुष्टि नाबालिग किशोर के डॉक्टरी मुलाहिजा से भी हो जायेगी…!


वैसे यहां यह भी बताना लाजिमी होगा कि कुछ महीने पूर्व ऐसी ही एक वारदात को अंजाम देने वाले शहर के निगरानीशुदा बदमाश रावण उर्फ बंटी साहू के खिलाफ रायगढ़ पुलिस द्वारा कड़ी कानूनी कर उसका सार्वजनिक जुलूस भी निकाला गया था।




