ब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

क्रिकेट सट्टा : राजधानी रायपुर, दुर्ग, कवर्धा के बाद अब रायगढ़ में भी सट्टा खाईवालों की धरपकड़ शुरू…सायबर पुलिस ने गांजा चौक निवासी विकास अग्रवाल उर्फ फून्नू नामक युवक को लिया हिरासत में…. “फुदकी एंड संस” पर भी सायबर पुलिस की नजर… बचाव में सक्रिय दिखे शहर के छुटभैये युवा नेतागण..

रायगढ़। इन दिनों समूचे देश और प्रदेश में T 20 वर्ल्ड कप का ऊफान जोरों पर है और उससे भी अधिक चर्चा क्रिकेट मैच के दौरान लगने वाले लाखों करोड़ों रुपये के ऑनलाइन सट्टा कारोबार भी काफी सुर्खियों में है। मामले में प्रदेश की राजधानी रायपुर में बीते दस दिन के भीतर दो से तीन बड़ी कार्यवाही रायपुर पुलिस द्वारा की जा चुकी है उसके बाद कवर्धा जिले में रायपुर से संचालित एक बड़े सट्टा रैकेट को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जिसमें 70 से 80 🆔 का खुलासा हुआ है उसके बाद कल दुर्ग जिले में भी सट्टा खाईवालों पर पुलिस के गाज गिरने की खबर सामने आई है।

पुलिस हिरासत में विकास अग्रवाल और एक अन्य

वही अब हमारे रायगढ़ जिला मुख्यालय में भी एक फून्नू (विकास अग्रवाल)नामक पेशेवर सट्टा खाईवाल युवक को देर दोपहर सायबर पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने की खबर है जिससे फिलहाल पुलिसिया पूछताछ जारी है। वही इसमें एक चौंकाने वाली जानकारी भी सामने आ रही है कि सत्ता पक्ष से जुड़े कुछ युवा नेतागण पकड़े गए युवक को बचाने में जुटे हुए है

मामले में सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो पकड़े गए युवक के तार शहर के गौरीशंकर मंदिर रोड निवासी एक पुराने पेशेवर बड़े सट्टा खाईवाल और उसके बेटे से जुड़े हुए है जिसका खुलासा पकड़े गए युवक के मोबाइल कॉल और मैसेज डिटेल्स से हो सकता है…??

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!