जशपुरब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर में पकड़ाया 1 करोड़ किलो में बिकने वाला OG गांजा : हाईप्रोफाइल कस्टमर देते थे ऑर्डर..दिल्ली से कुरियर के जरिए आता था OG गांजा.. राजधानी का ड्रग स्मगलर गिरफ़्तार… रायगढ़ में भी OG की बिक्री को लेकर चर्चे में है एक संभ्रांत युवा.. व्हाइट थार कनेक्शन..…..?

रायपुर। राजधानी रायपुर में पहली बार पानी में उगने वाला गांजा पकड़ाया है। दिल्ली से कुरियर के जरिए ‘ओशिएन ग्रोथ गांजा’ की रायपुर में सप्लाई हो रही थी। पुलिस को शक होने पर रेड मारकर कार्रवाई की गई। आरोपी दिल्ली का रहने वाला है, जो शंकर नगर में किराए के मकान से रह रहा था, यहां गांजा मंगवाकर बेचता था।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। ओशिएन ग्रोथ गांजे की इसकी मार्केट वैल्यू 1 करोड़ रुपए प्रति किलो तक है। आरोपी रितिक पसरिचा (26) कटोरा तालाब में एक ग्राहक को जैसे ही गांजा देने पहुंचा पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से 114 ग्राम ओजी गांजा मिला। जिसकी कीमत 2.85 लाख है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रितिक पसरिचा।

पहले जानिए ओशियन ग्रोथ गांजा क्या है?

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गांजा ओजी ग्रेड (ओशियन ग्रोथ) का है, यह हाइड्रोपोनिक है और इसे जमीन पर नहीं सिर्फ पानी में उगाया जा सकता है। इसमें मिट्टी का इस्तेमाल नहीं किया जाता। पानी में पोषक तत्वों के साथ यह उगता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए प्रति किलो तक है।

दिल्ली से कुरियर के जरिए होती थी सप्लाई

जानकारी के मुताबिक, रितिक पसरिचा (26) दिल्ली का रहने वाला है, वह बार सिंगर भी है। रायपुर में वह म्यूजिक एलबम बनाने के बहाने शंकर नगर स्थित अशोका हाईट्स में किराए के मकान में रह रहा था। दिल्ली से कुरियर के जरिए यहां गांजे की डिलवरी लेता था। सप्लायर कौन है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।रितिक शनिवार (11 अप्रैल) को कटोरा तालाब इलाके में ग्राहक को गांजा देने पहुंचा था। इसकी जानकारी पुलिस को मिली, तो उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके बैग की तलाशी में OG गांजा समेत, मोबाइल और सामान्य गांजा भी मिला है। सभी की कीमत 3.62 लाख है।

लंबे समय से था एक्टिव

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, पिछले कई दिनों से वह रायपुर में गांजा बेच रहा था। जांच अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा है। उसके साथियों और मददगारों की भी तलाश की जा रही है।

रायपुर में पहली बार पकड़ाया ओजी गांजा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रायपुर में ओजी गांजा पहली बार पकड़ाया है। इससे पहले इसकी जब्ती दुर्ग जिले में हुई थी। प्रदेश में ओजी गांजा सप्लाई करने वाले तस्करों पर यह दूसरी कार्रवाई है। इससे जुड़े नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। वैसे यहाँ यह भी बताना लाज़िमी होगा कि अपने रायगढ़ शहर में भी बीच बीच में OG गांजे की खरीदी बिक्री की चर्चा सुनने को मिलती रहती है जिसको लेकर शहर के मध्य क्षेत्र में रहने वाले एक संभ्रांत परिवार के युवा कारोबारी (व्हाइट थार वाले) का नाम सामने आता है लेकिन बतौर एक जिम्मेदार वेब न्यूज पोर्टल एडमिन हम ऐसे किसी भी चर्चें अथवा अफवाह की पुष्टि नही करते है। 

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!