ब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

दलित युवक से मारपीट करने वाले आरोपी को 3 घंटे में छोड़ा.. पीड़ित परिवार में आक्रोश.. परिजनों का आरोप – पुलिस ने ST/SC अत्याचार निवारण एक्ट के तहत नही की कार्यवाही..जूटमिल थाने का मामला!

रायगढ़। जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोड़ातराई गांव में एक दलित युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें आरोप है कि दबंग प्रवृत्ति के एक युवक ने जानबूझकर जातिगत गाली गलौच करते हुए पीड़ित के साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब मामले में जूटमिल पुलिस की कार्यवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक सतीश चौधरी को कल दोपहर के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया, लेकिन महज 3 घंटे के भीतर ही उसे छोड़ दिया गया। इस त्वरित रिहाई से पीड़ित परिवार और गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। परिजनों का कहना है कि यह मामला अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़ा है, ऐसे में SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए थी।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि जूटमिल पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया और आरोपी को बचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने जिला प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!