रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन अंकुश” तेज़ : ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्यवाही… महिला खाईवाल सहित 5 गिरफ्तार.. मास्टरमाइंड फरार ! नोट गिनने की मशीन सहित बड़ी रकम और कई मोबाइल फोन जप्त..

रायगढ़ , 8 मई 2026। रायगढ़ पुलिस ने अवैध ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन अंकुश” के तहत शहर में चल रहे सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। थाना साइबर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इस कार्रवाई में करीब ₹2.70 लाख नकद, 6 मोबाइल फोन, नोट गिनने की मशीन और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग ₹4.70 लाख आंकी गई है।
🚨 कैसे हुआ पूरा खुलासा?
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर और कोतवाली पुलिस ने तकनीकी निगरानी और मुखबिर सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।
तीन अलग-अलग लोकेशन पर दबिश देकर पुलिस ने आईपीएल मैचों पर चल रहे ऑनलाइन सट्टे के संगठित नेटवर्क को उजागर किया।
पहली कार्रवाई: कोतरारोड बायपास में ऑनलाइन सट्टा
कोतरारोड बायपास स्थित एक ऑफिस में छापेमारी के दौरान साकेत सिंघानिया को मोबाइल के जरिए सट्टा संचालित करते पकड़ा गया।
🔹 मोबाइल से यूपीआई ट्रांजैक्शन, चैट और बेटिंग आईडी बरामद
🔹 iPhone-13 Pro और Vivo मोबाइल जब्त
🔹 डिजिटल सट्टा नेटवर्क के लिंक मिले
दूसरी कार्रवाई: पंजाब नेशनल बैंक के पास बड़ा नेटवर्क
पुराना PNB बैंक क्षेत्र की एक दुकान में पुलिस ने रितेश डालमिया को रंगे हाथों पकड़ा।
पूछताछ में सामने आया कि यह नेटवर्क पिंटू हलवाई, रौनक मोदनवाल और प्रियंका हलवाई के साथ मिलकर चलाया जा रहा था।
🔹 मौके से ₹2.69 लाख नकद बरामद
🔹 iPhone, Vivo, Samsung मोबाइल जप्त
🔹 नोट गिनने की मशीन भी बरामद
इसके बाद चांदमारी क्षेत्र में दबिश देकर दो और आरोपियों को पकड़ा गया।
तीसरी कार्रवाई : किराए के मकान से चल रहा था सट्टा
रामभांठा क्षेत्र में एक किराए के मकान से प्रदीप कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया।
क्रिकेट गुरु ऐप के जरिए सट्टा संचालन
PhonePe ट्रांजैक्शन और स्क्रीनशॉट बरामद
₹89,950 के डिजिटल लेनदेन के सबूत मिले
इस मामले में पिंटू हलवाई फरार बताया गया है, जिसकी तलाश जारी है।
कुल बरामदगी
1. ₹2,70,000 नकद
2. 6 मोबाइल फोन (iPhone, Vivo, Samsung सहित)
3.1 नोट गिनने की मशीन
4. डिजिटल सट्टा रिकॉर्ड और UPI ट्रांजैक्शन
SSP शशिमोहन की सख़्त चेतावनी “ऑनलाइन सट्टा युवाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से बर्बाद करने वाला अपराध है। ऐसे नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”
👤 गिरफ्तार आरोपी
प्रदीप कुमार पाण्डेय (52) – रामभांठा
रितेश डालमिया (28) – बीड़पारा
प्रियंका हलवाई (37) – चांदमारी
रौनक मोदनवाल (19) – चांदमारी
साकेत सिंघानिया (37) – कोतरारोड
“ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर साबित किया है कि जिले में अवैध ऑनलाइन सट्टा और जुआ नेटवर्क को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।




