ब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

एमजी रोड पर चैन स्नैचिंग : बेटे के साथ घर लौट रही महिला के गले से पौने दो लाख की सोने की चैन झपटी.. पल्सर सवार दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, सिटी कोतवाली में दर्ज कराई गई शिकायत..CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस..

  • रायगढ़। शहर में चैन स्नैचिंग की घटनाएं एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ाने लगी हैं। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एमजी रोड मार्ग स्थित डॉ. अजय गुप्ता के क्लीनिक के सामने शुक्रवार 12 जून की देर शाम एक महिला से सोने की चैन लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वारदात शुक्रवार रात करीब 8 बजे से 8:30 बजे के बीच की है। पीड़ित महिला अपने बेटे के साथ बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी। इसी दौरान पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और महिला के गले में पहनी सोने की चैन झपटकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि छीनी गई सोने की चैन की कीमत करीब पौने दो लाख रुपये आंकी जा रही है। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला और उसके बेटे को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वारदात के बाद आसपास के लोगों ने मदद की, वहीं पीड़िता ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना स्थल शहर के व्यस्त मार्गों में से एक एमजी रोड पर स्थित होने के कारण यह मामला सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। देर शाम व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भी चिंता का माहौल है। सिटी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

हल्लाबोल न्यूज की जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!