ब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

नेतनागर नहर निर्माण विवाद मामले ने पकड़ा तूल.. गांव पुलिस छावनी में तब्दील , दर्जनभर से अधिक ग्रामीणों को पुलिस ने किया डिटेन.. कई किसानों और भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR हुआ दर्ज…

जिला मुख्यालय से लगे ग्राम नेतनागर में अब केलो नहर निर्माण का विवाद धीरे धीरे तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है जहां मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिवस स्थानीय किसानों , भाजपा व अन्य नेताओं द्वारा निर्माण स्थल से कलेक्टर परिसर तक पैदल मार्च करते हुए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव भी किया गया था जिसके बाद जिला प्रशासन की शिकायत पर जूटमिल थाना पुलिस द्वारा आंदोलनकारी स्थानीय किसानों सहित कुछ भाजपा व अन्य नेताओं के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज किया गया है।

स्थानीय ग्रामीणों को आज सुबह जैसे ही इस बात की जानकारी मिली , वे दोबारा बड़ी संख्या में एकत्रित होकर नहर निर्माण स्थल पहुंच गए और निर्माण कार्य का विरोध करने लगे, जिसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल निर्माण स्थल पहुंच गई और उनके द्वारा कई स्थानीय किसानों को धरना स्थल से उठाकर KIT कॉलेज में डिटेन कर रखने की जानकारी मिल रही है।

पुलिस द्वारा आज सुबह डिटेन किए गए स्थानीय ग्रामीण

जिसके बाद पूरे गांव का माहौल और अधिक बिगड़ गया है स्थानीय लोगों से मिली जानकारी की मानें तो ग्रामीणों में जिला और पुलिस प्रशासन की इस कार्यवाही के बाद असंतोष और बढ़ गया है और वे अब पहले से भी ज्यादा मुखर होकर नहर निर्माण का विरोध करने निर्माण स्थल में एकत्रित हो रहें हैं लेकिन प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रही है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए फिलहाल गांव में बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई हैं।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!