रायगढ़

रायगढ़ – जूटमिल मंडल स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गार्डन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाई गई उनकी जयंती…ओपी चौधरी का भाषण रहा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण…

रायगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक स्व.पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को आज शहर के जूटमिल क्षेत्र के वार्ड नं 30 में स्थित पंडित दीनदयाल गार्डन के पास भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम तरीके से मनाया गया। पण्डित स्व.दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानववाद पर विशेष जोर दिया। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश की। आज भाजपा उन्हीं के आदर्शों पर चल रही है। यह विचार प्रदेश भाजपा मंत्री व यूथ आइकॉन ओपी चौधरी ने उनकी जयंती पर हुए कार्यक्रम में व्यक्त किए।

आज शनिवार को सुबह 11:30 बजे के करीब जूटमिल-चक्रधरनगर भाजपा मंडल के तत्वाधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इस दौरान गार्डन परिसर में स्थित पंडित दीनदयाल की आदमकद मूर्ति के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनका जन्मदिन मनाकर स्मरण किया गया। इस प्रदेश भाजपा मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मानव जाति को सर्वश्रेष्ठ माना और सभी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया। आज के इस कार्यक्रम के आयोजन में जूटमिल चक्रधरनगर मंडल महामंत्री मुक्तिनाथ बबुआ व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शैलेश माली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष कौशलेश मिश्रा, वरिष्ठ निगम पार्षद सुभाष पाण्डेय, पंकज कंकरवाल, रविंदर भाटिया, जूटमिल मंडल अध्यक्ष शशिकांत शर्मा, जूटमिल महामंत्री मुक्तिनाथ प्रसाद (बबुआ), पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती मंजुलता नायक, नेता प्रतिपक्ष श्रीमति पूनम सोलंकी, युवा भाजपा नेता सुमीत शर्मा(नगर महामंत्री), ज्ञानू गौतम (नगर अध्यक्ष , शहर मंडल), संजय अग्रवाल, मितेश शर्मा (शहर मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो), अधीश रतेरिया, शैलेश माली, सतनाम सिंह पोथीवाल, गोलू यादव, सौरभ वासनिक सहित दर्ज़नों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!