राजनीतिरायगढ़

रायगढ़ के नवनियुक्त जिला अध्यक्षद्वय ओबीसी संजय देवांगन व बबलू साहू राजधानी में आयोजित बैठक में हुए शामिल

रायगढ़ – छत्तीसगढ़ में अभी भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए हर संभव प्रयास रत है। छत्तीसगढ़ में अन्य पिछड़ा वर्ग की बहुलता 54% है। जिसमें खुद मुख्यमंत्री इसी वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं अन्य पिछड़ा वर्ग के। विधानसभा के अध्यक्ष भी इसी वर्ग से आते हैं डॉ चरण दास महंत, राज्य के , उच्च शिक्षा मंत्री उमेश नन्दकुमार पटेल जी भी हैं। एक प्रकार से देखा जाए तो छत्तीसगढ़ में अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग अच्छे पदों पर हैं जो काँग्रेस की मजबूती की पहचान है। उसी मजबूती को प्रदेश के जिला, शहर, ब्लॉक, ग्राम पंचायतों तक मजबूत करने के लिए कांग्रेस कमेटी द्वारा हाल ही में प्रदेश भर के अन्य पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्षों और बाकी पदों पर की नियुक्ति की है।

सभी अन्य पिछड़ा वर्ग के नवनियुक्त पदाधिकारियों का रायपुर के कांग्रेस कार्यलय राजीव भवन के आज बैठक रखा गया है। जिसमें रायगढ़ जिले के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय देवांगन (शहर), जिलाध्यक्ष बबलू साहू (ग्रामीण), नयना गभेल प्रदेश उपाध्यक्ष, विनोद दास बाबा प्रदेश उपाध्यक्ष , प्रदेश सचिव अवध डनसेना भी इस बैठक में शामिल हुए। और प्रदेश के सभी क्षेत्रों में निवासरत अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को भूपेश बघेल वाली छत्तीसगढ़िया सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार और सभी को लाभ दिलाने का काम संगठन करेगा। ताकि हम पुनः आगामी विधानसभा में प्रचंड बहुमत के साथ फिर छत्तीसगढ़िया सरकार प्रदेश में बना सके। यह तभी सम्भव है जब हम सभी जी तोड़ मेहनत करके अपने सभी अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को हमारी छत्तीसगढ़िया सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुँचा पाएंगे।

इसके लिए आज बैठक में काँग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मार्गदर्शन किया। और किस प्रकार से हम छत्तीसगढ़ सरकार आम जनता के लिए रोजगार, आए के नए साधन विकसित कर रही है, उन सभी योजनाओं को जनता तक पहुँचाना होगा। तभी हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़िया सरकार का सपना साकार होगा।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!