छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

सुकमा में नक्सल अटैक : नक्सलियों ने पुलिस कैंप में किया हमला, हमले में तीन जवान शहीद और 14 जवान गंभीर रूप से घायल… घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए जाने की खबर…

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मिली जानकारी के मुताबिक सुकमा जिले के टेकलगुड़ा के पास सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए। वहीं 14 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुरक्षा बल आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस बीच घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर ले जाया गया है।

नक्सलियों ने अचानक किया हमला

इसे भी जरूर पढ़े : बेज़ा कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं , कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने दिया एसडीएम, तहसीलदार और फॉरेस्ट अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश

बता दें कि सुकमा पुलिस ने टेकलगुड़ा में हाल ही में नया पुलिस कैंप खोला है। माओवादियों के कोर एरिया में कैंप खुलने से पीएलजीए की बटालियन ने इसका विरोध किया है। मंगलवार को कैंप की सुरक्षा में लगे जवानों पर नक्सलियों ने अचानक हमला कर दिया। दोपहर करीब 12.30 बजे से फायरिंग शुरू हुई जो 4 बजे तक चलती रही। इस मुठभेड़ में 14 जवान घायल हो गए। वहीं 3 जवानों के शहीद होने की सूचना मिली है। सभी घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर ले जाया गया है। बता दें कि टेकलगुड़ा वही इलाका है जहां पूर्व में भी नक्सली हमले 22 जवान शहीद हुए थे।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!