उपचुनाव के पहले भाजपा की बढ़ी मुश्किलें… इस कद्दावर भाजपा नेता के खिलाफ नौकरानी के बेटी से छेड़छाड़ के मामलें पॉस्को एक्ट के तहत दर्ज हुआ FIR…

रायगढ़ जिले के पड़ोसी जिले जशपुर से उपचुनाव के ठीक पहले भाजपा के लिहाज से एक बुरी खबर सामने आ रही है जो कि इस माह रायगढ़ जिलें के सारंगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव व रायगढ़ नगर निगम के उपचुनाव में बड़ा नकारात्मक असर डाल सकती हैं।जहाँ में पत्थलगांव नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता छेड़छाड़ के मामले में फंस गए हैं। उनकी नौकरानी ने ही अपनी 14 साल की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसके बाद उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, घटना 29 अक्टूबर की बताई जा रही है। नगर पंचायत पत्थलगांव के उपाध्यक्ष और BJP नेता श्याम नारायण गुप्ता के मकान में नौकरानी काम करने के लिए आती थी। घटना वाले दिन उसकी 14 साल की बेटी भी थी। आरोप है कि उसे अकेला देख उपाध्यक्ष गुप्ता ने उससे छेड़छाड़ की।
घटना के बाद नौकरानी ने काम छोड़ दिया। यह भी बताया जा रहा है कि वह शिकायत के लिए थाने भी गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर महिला रायपुर पहुंची और उच्चाधिकारियों को शिकायत दी। जिसके बाद मामला दर्ज हो सका है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और धारा 354 में रिपोर्ट दर्ज की है।
इस मामले में पुलिस फिलहाल जांच करने की बात कर रही है। श्याम नारायण गुप्ता की गिनती जशपुर भाजपा के बड़े नेताओं में होती है। वह पार्टी में अलग-अलग पदों पर रह चुके हैं। इसके बाद नगर पंचायत उपाध्यक्ष बने हैं।