रायगढ़

रायगढ़। बजरंग चित्रालय के संचालक अनिल अग्रवाल का आकस्मिक निधन.. कल सुबह साढ़े 9 बजे मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार.. गांधीगंज सहित शहर में शोक की लहर..

रायगढ़ 24 सितंबर : नगर की प्रतिष्ठित फर्म बजरंग चित्रालय और साई पोस्टर के संचालक अनिल अग्रवाल का आज शाम 5:00 बजे हृदयगति रुक जाने से आकस्मिक दुखद निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे। वे अपने पीछे दो पुत्र नितिन अग्रवाल और अतुल अग्रवाल सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए।

इसे भी जरुर पढ़े  : नवदुर्गा प्लांट के सफेदपोश मालिक की काली करतूत..

उनकी अंतिम यात्रा कल 25 सितंबर बुधवार को सुबह 9:30 बजे उनके गाँधी गंज स्थित निवास से निकलेंगी। कयाघाट मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा। गांधी गंज में संचालित श्याम रसोई में प्रतिदिन उनका आत्मीय सहयोग रहता था। श्री श्याम रसोई परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके आकस्मिक निधन से पूरे गांधी गंज क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

advertisement advertisement advertisement advertisement advertisement
Back to top button
error: Content is protected !!