युवा कंस्ट्रक्शन ठेकेदार के सुसाइड से कई अफसरों और संभ्रांत महिलाओं के फूले हाथ पाँव..

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक कंस्ट्रक्शन ठेकेदार ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। ठेकेदार ने फांसी लगाने से पहले सुसाइड नोट लिखा। सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो इस सुसाइड नोट में कुछ बड़े अधिकारियों के नाम लिखे हुए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रायपुर में कंट्रक्शन ठेकेदार प्रतीक सैमुअल ने घर के अंदर फांसी लगा ली। फांसी लगाने से पहले ठेकेदार ने सुसाइड नोट लिखा, जिसमें कुछ बड़े अफसरों, कुछ महिलाओं के नाम लिखे हैं। इस घटना के बाद से ठेकेदार से जुड़े अफसर दहशत में हैं। खम्हारडीह पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
सरकारी विभागों में करता था सप्लाई
मृतक ठेकेदार प्रतीक सैमुअल कंस्ट्रक्शन ठेकेदारी और कई सरकारी विभागों में सप्लाई का काम करता था। प्रतीक ने खुदकुशी क्यों की है ..? इसके पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।